ब्लड कैंसर पीड़ित अनु धामी के इलाज को सीएम धामी ने विवेकाधीन कोष से सौंपा पांच लाख का चैक - Mukhyadhara

ब्लड कैंसर पीड़ित अनु धामी के इलाज को सीएम धामी ने विवेकाधीन कोष से सौंपा पांच लाख का चैक

admin
CM Photo 01 dt 28 July 2021

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश में ब्लड कैंसर से पीड़ित अनु धामी के ईलाज हेतु मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 05 लाख रुपए का चेक उनके पति मदन धामी को सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनु धामी के ईलाज के लिए सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अनु धामी की बीमारी का पता चलते ही उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार को उनकी स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने अनु धामी के ईलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से धनराशि स्वीकृत की।
इस अवसर पर एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो. रविकांत एवं जिलाधिकारी देहरादून आर. राजेश कुमार मौजूद थे।

यह भी पढे : बड़ी खबर : देर रात्रि आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले। चार DM बदले। कई अधिकारियों का बढ़ाया कद

यह भी पढे : डीएम डाॅ. आर. राजेश कुमार ने सभी विभागों को दी सख्त हिदायत, बोले : कार्यप्रणाली और रीति-नीति में तत्काल लाएं परिवर्तन

यह भी पढे : उत्तराखण्ड में 16472 लाभार्थियों को CM पुष्कर धामी ने दिए आवास स्वीकृति पत्र

 

Next Post

के.एस. चौहान बने संयुक्त निदेशक। मनोज श्रीवास्तव एवं रवि विजारनियां की उपनिदेशक पद पर हुई पदोन्नति

सूचना विभाग में हुई अधिकारियों की पदोन्नति देहरादून/मुख्यधारा सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के 5 अधिकारियों को विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि विभाग में निर्धारित चयन प्रक्रिया पूर्ण होने […]
Screenshot 20210802 073923 Samsung Internet

यह भी पढ़े