महिला रामलीला (women's Ramlila) मंचन दुगड्डा में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग - Mukhyadhara

महिला रामलीला (women’s Ramlila) मंचन दुगड्डा में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग

admin
ram 1

महिला रामलीला (women’s Ramlila) मंचन दुगड्डा में द्वारीखाल प्रमुख महेन्द्र राणा ने किया प्रतिभाग

दुगड्डा/मुख्यधारा

मातृशक्ति लोककला सांस्कृतिक समिति मानपुर महिला रामलीला कमेटी कण्वनगरी कोटद्वार के सौजन्य से ऐतिहासिक स्थल दुगड्डा में महिला कलाकारों द्वारा किए जा रहे राम लीला मंचन के 5वें दिन प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा ने मुख्य अतिथि से रूप में प्रतिभाग किया। दुगड्डा पहुचने पर नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान नगर पालिका सभासदों राम लीला मंचन कमेटी के सदस्यों एवं दुगड्डा वासियों ने राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

r 1 4

यह भी पढें : Weather’s alert Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम, आकाशीय बिजली चमकने, बारिश व झोकेदार हवाएं चलने की संभावना

नगर पालिका अध्यक्षा भावना चौहान ने नगर पालिका के अर्न्तगत रामलीला मंचन में प्रमुख महेन्द्र राणा को विकास पुरूष एवं प्रत्येक कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद किया प्रमुख महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आज मै पहली बार महिला पात्रों को रामलीला का मंचन करते हुए देख रहा हूं। सभी महिलाएं आत्म विश्वास के साथ अच्छी प्रकार से पात्रों का अभिनय कर रही है। आज सीता हरण का दृश्य मनमोहक रहा। प्रमुख ने महिला पात्रो की खूब जमकर तारीफ की तथा हमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो का अनुकरण करना चाहिए।

उन्होने रामलीला कमेटी को इक्कीस हजार रूपये नगद श्री राम की भेट प्रदान की।

यह भी पढें : Uttarakhand: उपनल (UPNL) कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ये आदेश हुआ जारी

इस अवसर पर सभासद आशा देवी, अशोक गोयल,बृजमोहन अनियाल,विक्रम गुसांई, संजय अग्रवाल,अन्जुल शर्मा,जितेन्द्र खर्कवाल एवं बड़ी संख्या मे दर्शक गण मौजूद रहे।

Next Post

श्रद्धालुओं, पर्यटकों सहित शहरवासियों को मिले शुद्ध जल: अनिता ममगाई (Anita Mamgai)

श्रद्धालुओं, पर्यटकों सहित शहरवासियों को मिले शुद्ध जल: अनिता ममगाई (Anita Mamgai) मेयर ने परखी शहर की पेयजल व्यवस्था यात्रा के मुख्य द्वार में मजबूत रहे पेयजल व्यवस्था-महापौर ऋषिकेश/मुख्यधारा नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों […]
r1

यह भी पढ़े