एक नजर : देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त (Corruption free Uttarakhand) बनाने का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संकल्प - Mukhyadhara

एक नजर : देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त (Corruption free Uttarakhand) बनाने का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संकल्प

admin
IMG 20220803 WA0039
  • विजिलेंस का 2 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा
  • विजिलेंस के ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड (Corruption free Uttarakhand) के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विजिलेंस का 2 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाया जायेगा, इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। विजिलेंस में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया।

IMG 20220803 WA0040

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड (Corruption free Uttarakhand) के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विजिलेंस को और मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

IMG 20220803 WA0037

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड (Corruption free Uttarakhand) के लिए 1064 एप लॉच होने के बाद से इस एप पर अभी तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कारवाई की जा रही, जो सराहनीय कार्य है। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, लेकिन 1064 पर प्राप्त हो रही हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है, ताकि जन समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। इस दिशा में भी सतर्कता विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।

IMG 20220803 WA0038

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

बंगाल सरकार में नए चेहरे : सीएम ममता (Mamata Banerjee) ने अपने मंत्रिमंडल में किया बड़ा फेरबदल, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यधारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 14 महीने पुराने अपने मंत्रिमंडल का बड़ा फेरबदल कर दिया। पिछले दिनों ममता सरकार के शिक्षा मंत्री रहे पार्थ चटर्जी के शिक्षक घोटाले में गिरफ्तारी के बाद से कयास लगाए […]
IMG 20220803 WA0043

यह भी पढ़े