corona का कहर : आज उत्तराखंड में 158 पॉजीटिव। कुल आंकड़ा पहुंचा 907 । मंत्री महाराज समेत 22 लोग संक्रमित - Mukhyadhara

corona का कहर : आज उत्तराखंड में 158 पॉजीटिव। कुल आंकड़ा पहुंचा 907 । मंत्री महाराज समेत 22 लोग संक्रमित

admin
corona bomb 1

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून।  आज उत्तराखंड में 158 corona पॉजीटिव मामले सामने आए। अकेले देहरादून में आज 48 लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। इसके अलावा देहरादून में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उनके पुत्र व बहू समेत उनके स्टाफ और संपर्क में आने वाले 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 105 नए मरीज सामने आए हैं। आज नैनीताल जनपद में 31 लोगों की रिपोर्ट सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में पॉजीटिव आई है। वहीं देहरादून में काबीना मंत्री और उनके परिजनों व सहयोगियों के पॉजीटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है।
इससे पहले दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में 53 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।

आज इन जिलों में पाए गए पॉजिटिव मामले:-

1. नैनीताल जनपद में आज 31 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
2. देहरादून में 48 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
3. हरिद्वार में 17 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
4. टिहरी में 3 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
5. पौड़ी गढ़वाल में 6 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
6. उत्तरकाशी में 7 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
7. रुद्रप्रयाग में एक व्यक्ति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
8. चमोली में 2 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
9. ऊधमसिंहनगर में 20 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
10. अल्मोड़ा में 18 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
11. चंपावत में 4 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
इसके अलावा एक व्यक्ति की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है।

इस प्रकार अब उत्तराखंड में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 907 पहुंच गई है। हालांकि अब तक 102 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हंै। अब प्रदेश में 797 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा छह लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है।
अब तक कुल 22546 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके अलावा अभी भी लगभग छह हजार से ज्यादा सेंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। आज भी 1588 सेंपल जांच के लिए भेजे गए।
बताते चलें कि गत दिवस कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी पूर्व मंत्री अमृता रावत की रिपोर्ट भी देहरादून की प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की हलचल बढ़ गई थी। उन्हें आज एम्स ऋषिकेश के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है और मंत्री सतपाल महाराज समेत उनके संपर्क में आए 42 लोगों को देहरादून के सुद्धोवाला केंद्र में क्वारंटीन किया गया।

satpal maharaj

एम्स ऋषिकेश में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत

एक युवक की एम्स में आज मौत हो गई। उसे 27 मई को एम्स के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उसकी रिपोर्ट 29 मई को पॉजीटिव आई, लेकिन आज सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। इससे पहले भी प्रदेश में पांच संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में दर्शाया गया है कि इन सभी मरीजों की मौत विभिन्न बीमारियों के चलते हुई थी।
उक्त युवक ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह कुछ समय पूर्व बिजली करंट की चपेट में आ गया था। उसका एम्स में ही उपचार चल रहा था। हालांकि एम्स में कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने बताया कि उक्त युवक की मई प्रथम सप्ताह में उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी।
बहरहाल, अब यह तो स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उक्त युवक की मौत किन कारणों से हुई। इस दु:खद घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

IMG 20200531 WA0028

IMG 20200531 WA0018

IMG 20200531 WA0012

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड से बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज समेत कई लोग कोरोना पॉजीटिव। महाराज कैबिनेट बैठक में हुए थे शामिल

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : एम्स ऋषिकेश में कोरोना संक्रमित युवक की मौत

यह भी पढें : बड़ी खबर : आज मिले 53 corona virus positive । कुल 802 । 6133 रिपोर्ट आने का इंतजार

यह भी पढें : कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत एम्स में भर्ती। महाराज समेत अन्य 41 लोग क्वारंटीन

यह भी पढ़ें : सरकार के प्रवक्ता के स्ट्रॉक से भंवर में फंसी उत्तराखंड कांग्रेस

यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : प्रवासियों को रोजगार देने की जमीनी हकीकत और उसका आधार

Next Post

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग के 72 प्रशासनिक अधिकारी बने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी। देखिए पूरी लिस्ट

देहरादून।  उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति की है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को नए स्कूलों में 1 हफ्ते के भीतर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। निदेशक शिक्षा आरके […]
edu directorate

यह भी पढ़े