...और जिंदगी की जंग हार गई भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर। देश भर में शोक की लहर - Mukhyadhara

…और जिंदगी की जंग हार गई भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर। देश भर में शोक की लहर

admin
9e46c8dc 76fc 11ec b98a 8de034e018b8 1643114674336 1643114689883
 मुख्यधारा न्यूज़ डेस्क

करोड़ों हिंदुस्तानियों की दिलों में राज करने वाली स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हो गया है। उनके निधन से देश भर में शोक की लहर छा गई है।

देश की स्वर कोकिला नाम से विख्यात लता मंगेशकर 92 साल की थी। मंगेशकर पिछले 28 दिनों से मुंबई के एक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। चिकित्सकों की गहन निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा था।
इस दौरान उनके स्वास्थ्य में कई बार सुधार भी हुआ हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भी रखा गया। आज उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया। जहां सुबह लता मंगेशकर जिंदगी की जंग हार गई।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राहुल गांधी समेत देश के कई गणमान्य व्यक्तियों और करोड़ों हिंदुस्तानियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है।
मंगेशकर के निधन पर 2 दिन के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
Next Post

धन सिंह रावत ने किया खिर्सू ब्लॉक में जनसम्पर्क। गांव-गांव में जनता ने किया स्वागत

श्रीनगर/मुख्यधारा भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज खिर्सू ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क किया। जहां उन्हें लोगों का अपार जनसमर्थन मिला और जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी […]
IMG 20220206 WA0028

यह भी पढ़े