दुःखद खबर: यहां वाहन खाई में गिरा(road accident)। 4 की मौत व 9 घायल। क्षेत्र में शोक की लहर - Mukhyadhara

दुःखद खबर: यहां वाहन खाई में गिरा(road accident)। 4 की मौत व 9 घायल। क्षेत्र में शोक की लहर

admin
1647528326909

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक मैक्स वाहन खाई (road accident) में गिर गया। जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को निकटवर्ती हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Screenshot 20220317 173619 Samsung Internet

प्राप्त जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के पैठाणी क्षेत्र में यह मैक्स वाहन दुर्घटना घटित हुई। बताया गया कि आज सायं होल्यारों का एक वाहन पैठाणी से करीब 2 किलोमीटर आगे पहुंचा, वैसे ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और वह नीचे खाई में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

1647530312968

दुर्घटना का कारण वाहन में क्षमता से ज्यादा लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। अन्य घायलों को पौड़ी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि वह सभी लोग होली मनाने के लिए जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो बैठे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचे और घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

होली के त्यौहार के दिन घटी इस घटना के बाद मृतकों के गांव में शोक की लहर है और परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक मृतकों व घायलों के नाम की जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई।

1647530280889

 

यह भी पढें: बड़ी खबर Uttarakhand: 19 मार्च को विधान मंडल दल की बैठक के बाद 20 को शपथ ग्रहण की तैयारी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर उत्तराखंड: बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) को दिल्ली से आया अचानक बुलावा। CM के नाम को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

 

यह भी पढें: …तो उत्तराखंड में सीएम के लिए Anil baluni के नाम पर लग सकती है मुहर!

 

यह भी पढें:  बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। इस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती(vacancy) 

 

यह भी पढें: Uttarakhand: कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को डीबीटी से मिलेगा जूते व बैग की धनराशि

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: यहां रोडवेज (roadways) की बस में लगी आग से बाल-बाल बचे यात्री। देखें video

 

यह भी पढें: फायर अलर्ट: उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबन्धन सैल की बैठक में मुख्य सचिव ने बताए वनाग्नि से निपटने के गुर (fire season)

Next Post

ब्रेकिंग : कांग्रेस की समीक्षा (congress sameeksha) बैठक 21 मार्च को, देवेन्द्र यादव व अविनाश पांडेय करेंगे नेताओं के संग मंथन

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण congress sameeksha  बैठक 21 मार्च को देहरादून में आहूत की गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव की स्थिति के आकलन और सांगठनिक पहलुओं का […]
1646193844545

यह भी पढ़े