रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, तुलसी का पौधा किया भेंट

admin
j 1 11

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, तुलसी का पौधा किया भेंट

ओआरओपी में जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का किया अनुरोध

नई दिल्ली/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने रक्षा मंत्री को उत्तराखंड के जैविक उत्पादो की किट, रेशम से निर्मित शॉल और तुलसी का पौधा भेंट किया।

j 1 10

यह भी पढ़ें : श्री केदारनाथ धाम के दूसरे चरण की यात्रा का आरंभ से पूर्व सीतापुर में सेवादल का ध्वजबंधन कर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के उपरान्त गाया राष्ट्रीय गान

सैनिक कल्याण मंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से जेसीओ रैंक तक के जवानों के वेतन के गुणांक में बदलाव का अनुरोध किया। विदित हो कि सांतवें वेतन आयोग में बेसिक वेतन के लिए टेबल में दी गयी अधिकारी वर्ग से नीचे के सैनिकों की राशि को 2.57 से गुणा किया जाता है, जबकि अधिकारी वर्ग की राशि का गुणांक अधिक रखा गया है। उसे कमानुशार लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर, लेफ्टिनेंट कर्नल को 2.62 से गुणा किया जाता है और इनसे उच्च रैकों को 2.72 से गुणा किया जाता है।

यह एक बड़ा कारण है कि जवानों का गुणांक संख्या कम होने के कारण वेतन में बड़ा अंतर हो गया है। जबकि जवानों का गुणांक संख्या टेक्त में लिखित कम राशि होने के कारण गुणांक संख्या अधिक होनी चाहिए।

मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री से इस विषयक अवलोकन कर सुधार कराने का अनुरोध किया। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड आगमन के लिए आमंत्रित भी किया।

यह भी पढ़ें : हड़कंप: 10 बजने से चंद मिनट पहले पहुँचे तहसील कार्यालय पहुंचे DM Bansal, साढ़े दस बजे तक भी न पहुँचने वालों पर गिरी गाज, कुछ का तबादला, कुछ का वेतन कटा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए मामलों में शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

DM सविन बंसल ने की डेंगू पर प्रहार की क़वायद शुरू, घर-घर सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कसे पेंच, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

DM सविन बंसल ने की डेंगू पर प्रहार की क़वायद शुरू, घर-घर सर्वेक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग के कसे पेंच, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त घर-घर सर्वेक्षण न किए जाने की, की जा सकेगी शिकायत शिकायत के लिए नगर निगम और […]
s 3

यह भी पढ़े