ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज राजकीय शोक घोषित। भारत से था Shinzo Abe का गहरा नाता - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में आज राजकीय शोक घोषित। भारत से था Shinzo Abe का गहरा नाता

admin

देशवासियों ने दी श्रद्धांजलि : शिंजो आबे के निधन पर देश में शोक, जापान के पूर्व पीएम का भारत से था गहरा नाता

मुख्यधारा

उत्तराखंड में आज शिंजो आबे, पूर्व प्रधानमंत्री, जापान (Shinzo Abe, Former Prime Minister, Japan) के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किये जाने तथा राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

शिंजो आबे, पूर्व प्रधानमंत्री, जापान (Mr. Shinzo Abe Former Prime Minister, Japan) के आकस्मिक निधन पर 09.07.2022 को प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक के दिन कोई शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

Screenshot 20220708 230554 Samsung Notes 1

देशवासियों ने दी श्रद्धांजलि : शिंजो आबे (Shinzo Abe) के निधन पर देश में शोक, जापान के पूर्व पीएम का भारत से था गहरा नाता

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या के बाद हिंदुस्तान भी शोक में डूबा हुआ है। गत दिवस सुबह करीब 8:00 बजे जापान के नारा शहर में एक चुनावी भाषण के दौरान हमलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मार दी थी, तभी से देश में उनकी सलामती के लिए दुआएं की जाने लगी।

जापान में यह वारदात उस वक्त हुई जब पूर्व पीएम जापान के नारा शहर में चुनावी प्रचार कर रहे थे। यहां रविवार को उच्च सदन का चुनाव होना है। शिंजो आबे के भाषण के दौरान ही हमलावर ने दो गोली चलाई।‌‌ पहली गोली आबे के सीने के आर-पार हो गई। दूसरी उनकी गर्दन पर लगी। मौके पर ही उनकी जान बचाने की कोशिश भी हुई। बाद में उनको एयरलिफ्ट करके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। आखिरकार 6 घंटे बाद शिंजो आबे (Shinzo Abe) को बचाया नहीं जा सका।

दोपहर में करीब 2:30 बजे जैसे ही शिंजो आबे के निधन की खबर आई भारत में शोक की लहर दौड़ गई। ‌सोशल मीडिया पर देशवासी दिवंगत शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ‌

IMG 20220709 WA0003

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री का भारत से गहरा नाता था। जापान के सहयोग से ही भारत में बुलेट ट्रेन का निर्माण किया जा रहा है।

इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी कई प्रोजेक्ट शिंजो आबे के कार्यकाल के दौरान ही शुरू हुए। जापान के पूर्व पीएम शिंजो दुनिया भर में एक लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। आबे का भारत के साथ बेहद दोस्ताना रिश्ता रहा। वे प्रधानमंत्री रहते चार बार और कुल पांच बार भारत आए। पहली बार 2006 में, जब वे जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हुआ करते थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में भारत आए। इसके बाद वे 2012 से 2020 तक दूसरी बार प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान तीन बार भारत आए।

आबे गणतंत्र दिवस की परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री थे। 2018 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने हॉलिडे होम में इनवाइट किया था। आबे के निजी बंगले पर जाने वाले मोदी पहले विदेशी नेता थे। पीएम मोदी के साथ वाराणसी में गंगा आरती करते हुए शिंजो आबे की तस्वीर भारत में खूब सुर्खियों में रही।

इसके अलावा पीएम मोदी उन्हें गुजरात के साबरमती आश्रम भी ले गए। ‌‌वे पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत के इतने दौरे किए। भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि भारत और जापान के रिश्तों और ग्लोबल पार्टनरशिप में आबे की अहम भूमिका रही। आज पूरे भारत में शोक है।

इस मुश्किल वक्त में हम पूरी ताकत के साथ अपने जापानी भाई-बहनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने शिंजो के सम्मान में कल यानी 9 जुलाई को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा भी की।

 

यह भी पढें : मौसम (weather) अलर्ट : भारी बारिश की चेतावनी को देख इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

 

यह भी पढें : आपदा : बाबा अमरनाथ गुफा (Disaster Amarnath Gufa) के पास बादल फटने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी

 

यह भी पढें : Weather Alert: प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना। शनिवार को स्कूलों में यहां रहेगा अवकाश

 

यह भी पढें : सियासत: BKTC में अनियमितता के आरोपों पर गणेश गोदियाल ने किया पलटवार। बोले: सभी आरोपों की हो उच्च स्तरीय जांच

 

यह भी पढें : दर्दनाक हादसा: यहां बरसाती नाले में कार बहने से चली गई नौ लोगों की जान (Accident), एक गंभीर घायल

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: कांवड़ मेले (Kanwar Mela) को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने लिए अहम निर्णय, जानने के लिए पढ़ें ये पूरी खबर

Next Post

अजब-गजब : पाक क्रिकेट खिलाड़ी का बकरीद (Bakrid) से पहले हो गया बकरा चोरी, कुर्बानी के लिए लाए थे खरीद कर

न्यूज डेस्क चोरों ने पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी को भी नहीं छोड़ा। पाक क्रिकेटर का बकरीद (Bakrid) से दो दिन पहले चोर बकरा चोरी कर ले गए। बकरा चोरी की खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बनी हुई है। […]
IMG 20220709 WA0021

यह भी पढ़े