पौड़ी गढ़वाल: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के बर्खास्त कुलसचिव को SIT ने किया गिरफ्तार - Mukhyadhara

पौड़ी गढ़वाल: घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज के बर्खास्त कुलसचिव को SIT ने किया गिरफ्तार

admin
IMG 20220912 WA0038

पौड़ी/मुख्यधारा

जनपद पौड़ी गढ़वाल से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी के बर्खास्त कुलसचिव को एसआईटी (SIT) ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर वित्तीय अनियमितता सहित कई आरोप लगे थे।

प्रदेश के पौड़ी जनपद स्थित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के पूर्व कुलसचिव संदीप कुमार को एसआईटी (SIT) ने दबोच लिया है। जिसके बाद उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया।

बताते चलें कि बीते वर्ष 30 अक्टूबर 2021 को इंजीनियरिंग कॉलेज के तत्कालीन कार्यवाहक कुलसचिव डॉ संजीव नैथानी ने पौड़ी कोतवाली में एक शिकायत की थी, जिसमें श्री नैथानी के द्वारा बर्खास्त कुलसचिव संदीप कुमार पर कॉलेज में वर्ष 2018-19 के दौरान शिक्षकों एवं कुलसचिव पद पर नियुक्ति के साथ ही इंटरव्यू के सरकारी महत्वपूर्ण अभिलेख गायब करने के आरोप लगे थे। जिसके बाद मामला दर्ज हुआ।

तत्पश्चात उत्तराखंड शासन ने एसआईटी गठित करने के आदेश दिए। दिसंबर 2021 में इस मामले को लेकर एसआईटी का गठन कर दिया गया और संस्थान में अवैध रूप से हुई नियुक्तियों की जांच पड़ताल के लिए दिसंबर 2021 में कार्यवाही शुरू कर दी गई। जिसके बाद जनवरी 2022 में दो दिनों तक संस्थान में संबंधित दस्तावेजों को खंगाला गया। इस दौरान नियुक्तियों से संबंधित कागजात सील कर दिए गए। साथ ही इससे जुड़े अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए गए। बताया गया कि इस दौरान एसआईटी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे।

Next Post

खुशखबरी: एक सप्ताह के भीतर परीक्षा कलेण्डर जारी करेगा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC)। अक्टूबर-नवम्बर में 4 महत्वपूर्ण परीक्षाओं की निकलेगी वेकेन्सी

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा अवगत कराया गया है कि कैबिनेट की बैठक 9 सितम्बर, 2022 में लिये गये निर्णय के क्रम में यूकेएसएसएससी की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्य […]
images 4

यह भी पढ़े