उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में होगा आयोजित

admin
u 1 1

उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक गैरसैंण में होगा आयोजित

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड विधानसभा के मानसून सत्र का आयोजन आगामी 19 से 22 अगस्त 2025 तक विधानसभा भवन भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में होगा।

उत्तराखण्ड की पंचम विधान सभा के वर्ष 2025 का वर्षाकालीन अधिवेशन /द्वितीय सत्र आहूत करने हेतु समय / तिथि एवं स्थान नियत / संस्तुत करने का प्रस्ताव मा० मंत्रि-मंडल के समक्ष निर्णयार्थ / आदेशार्थ प्रस्तुत किया गया था।

2- तङ्कम में मा० मंत्रिमण्डल द्वारा तिथि एवं स्थान निर्धारित करने हेतु मा० मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किये जाने के कम में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा विधान सभा का वर्षाकालीन अधिवेशन / द्वितीय सत्र दिनांक 19 अगस्त, 2025 से दिनांक 22 अगस्त, 2025 तक विधान सभा भवन, भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आहूत करने की संस्तुति की गयी है।

3- तद्नुसार अग्रेत्तर कार्यवाही करने हेतु विधान सभा सचिवालय को सूचना प्रेषित कर दी गयी है।

u 1

यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : पौड़ी गढ़वाल में जांच के बाद 313 नामांकन पत्र निरस्त

Next Post

हरिद्वार : आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में लापरवाही करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की सेवा समाप्त करने के कठोर निर्देश

हरिद्वार : आंगनबाड़ी केंद्र संचालन में लापरवाही करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की सेवा समाप्त करने के कठोर निर्देश हरिद्वार/मुख्यधारा आज दिनांक 11 जुलाई 2025 को जनपद हरिद्वार में आंगनवाड़ी केन्द्रों के अनुश्रवण के लिये ‘पोषण ट्रेकर’ के प्रभावी संचालन को […]
h 1 5

यह भी पढ़े