पंचायत चुनाव : पौड़ी गढ़वाल में जांच के बाद 313 नामांकन पत्र निरस्त

admin
pa 1 1

पंचायत चुनाव : पौड़ी गढ़वाल में जांच के बाद 313 नामांकन पत्र निरस्त

9762 पदों पर होने हैं पंचायत चुनाव

पौड़ी गढ़वाल/मुख्यधारा

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 नामांकन पत्रों की जांच संपन्न हो गयी है, जिसमें ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के लिये कुल 6869 नामांकन पत्र जमा हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 313 नामांकन पत्र निरस्त किये गये जबकि 6554 नामांकन पत्र वैध पाये गये।

यह भी पढ़ें : Weather Alert: भारी वर्षा के अलर्ट के चलते 10 जुलाई को बंद रहेंगे देहरादून के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के तहत ग्राम पंचायत सदस्य के 8188 पदों के लिए 2468 नामांकन हुए थे, जिसमें नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 245 नामांकन पत्र निरस्त किये गये और 2223 नामांकन पत्र वैध पाये गये। वहीं ग्राम प्रधान के 1166 पदों के लिए 2894 नामांकन हुए थे, जिसमें 41 नामांकन पत्र निरस्त किये गये, जबकि 2851 नामांकन वैध पाये गये। वहीं क्षेत्र पंचायत के 370 पदों के लिये 1326 नामांकन हुए, जिसमें 22 नामांकन पत्र निरस्त हुए और 1304 नामांकन पत्र वैध पाए गये। जबकि जिला पंचायत सदस्य के 38 पदों के लिये 181 नामांकन हुए, जांच के बाद 05 नामांकन पत्र निरस्त किए और 176 नामांकन पत्र वैध पाये गये।

यह भी पढ़ें : दुखद हादसा : राजस्थान में फाइटर जेट जैगुआर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, सूरतगढ़ एयरबेस से भरी थी उड़ान

Next Post

रायपुर क्षेत्र के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

रायपुर क्षेत्र के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून में रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने किरसाली चौक, आई.टी […]
pa 2

यह भी पढ़े