दर्दनाक हादसा पौड़ी (Accident) : यहां कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, एक जख्मी। नोएडा से गांव आने को किराये पर ली थी टैक्सी - Mukhyadhara

दर्दनाक हादसा पौड़ी (Accident) : यहां कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, एक जख्मी। नोएडा से गांव आने को किराये पर ली थी टैक्सी

admin
Uttarakhand Accident Today

पौड़ी/मुख्यधारा

जनपद पौड़ी से आज एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, जहां कोटद्वार-बैजरो मोटरमार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थलीसैंण के एसओ सतेंद्र भंडारी के अनुसार यह हादसा आज पूर्वाहन करीब 10 बजे हुआ। जहां वीरोंखाल क्षेत्र के कोलादरिया के निकट एक खाई गिरते हुए नदी के किनारे जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल है।

मृतकों में कुंदन सिंह, ग्राम कोलिडा एवं रोहित वाहन चालक निवासी सेक्टर 56 नोएडा शामिल है। वहीं सुनील घायल है। जिसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

Uttarakhand Accident

बताया गया कि घायल सुनील ग्राम पंजेड़ा का रहने वाला है। वह नोएडा में जॉब करता है। सुनील ने गांव आने के लिए रोहित की टैक्सी किराये पर बुक की थी।

यह भी बताया जा रहा है कि मृतक कुंदन सिंह ने रास्ते में उक्त वाहन में लिफ्ट मांगी थी। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। इस खबर के बाद क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है।

Next Post

अच्छी खबर : CM Dhami के प्रयास लाए रंग। देवबंद-रुड़की नई रेललाइन को चार गांवों की अधिग्रहीत भूमि मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृत किए 28 करोड़ 31 लाख

देवबंद- रुड़की नई रेल लाईन के लिये चार गांवों की अधिग्रहित भूमि के मुआवजे के लिए रेल मंत्रालय ने 28 करोड़ 31 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के अनुरोध पर स्वीकृत की गई […]
FB IMG 1662731665434

यह भी पढ़े