अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगरपालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार कर रही विचार : अग्रवाल

admin
p 1 9

अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ नगरपालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार कर रही विचार : अग्रवाल

देहरादून/मुख्यधारा

कुमायूं मंडल के अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। इसी तरह गढ़वाल मंडल के डोईवाला नगर पालिका को तृतीय श्रेणी से उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो इन क्षेत्रों का विकास तो होगा ही साथ में अच्छी सुविधायें भी प्राप्त होंगी।

गुरूवार को शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि समय-समय पर नगर निकायों का उच्चीकरण किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार अल्मोड़ा नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम तथा पिथौरागढ़ नगर पालिका को उच्चीकृत कर नगर निगम में करने का विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें : बेकाबू कट्टरपंथी : बांग्लादेश में कट्टरपंथियों की लड़ाई शेख हसीना से थी तो हिंदुओं को क्यों बनाया गया निशाना? घरों-मंदिरों में तोड़फोड़ कर आग लगाई, सड़कों पर पीटा गया

डा. अग्रवाल ने बताया कि देहरादून जनपद के डोईवाला की तृतीय श्रेणी की नगर पालिका को उच्चीकृत कर प्रथम श्रेणी में करने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में कुछ लोग नगर निगम बनाने को लेकर सीमा विस्तार जैसी भ्रांतियां फैला रहे हैं, जो कि गलत है।

डा. अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि सिर्फ नगर पालिकाओं का उच्चीकरण पर विचार कर नगर निगम बनाया जायेगा। इसमें सीमा विस्तार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्चीकरण होने से निकायों का विकास होगा और साथ ही बेहतर सुविधाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : टूटा सपना : पेरिस ओलंपिक में फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय पहलवान विनेश फोगाट अयोग्य करार, जानिए ऐनमौके पर ऐसा क्यों हुआ

Next Post

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरुस्कार अन्य महिलाओं को अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए करते हैं प्रेरित: रेखा आर्या

तीलू रौतेली और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरुस्कार अन्य महिलाओं को अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए करते हैं प्रेरित: रेखा आर्या पुरस्कार मिलने के बाद जिम्मेदारी बढ़ जाती है दोगुनी ,अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सभी को उतरना होगा खरा […]
re

यह भी पढ़े