अच्छी खबर : उत्तराखंड वन विभाग के ये अधिकारी / कर्मचारी होंगे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित। वन मुख्यालय ने की सूची जारी (Uttarakhand Forest Department) - Mukhyadhara

अच्छी खबर : उत्तराखंड वन विभाग के ये अधिकारी / कर्मचारी होंगे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित। वन मुख्यालय ने की सूची जारी (Uttarakhand Forest Department)

admin
1660468522717

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड वन विभाग (Uttarakhand Forest Department) से अच्छी खबर आ रही है, जहां राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख वन संरक्षक (HoFF) उत्तराखंड देहरादून द्वारा सम्मानित होने वाले कर्मचारियों की सूची जारी कर दी गई।

15 अगस्त 2022 के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किए जाने के संबंध में अपर प्रमुख वन संरक्षक प्रशासन उत्तराखंड देहरादून द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार उत्तराखंड वन विभाग (Uttarakhand Forest Department) के अंतर्गत वन एवं वन्य जीव क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य के लिए वन प्रभागों एवं कार्यालयों से अधिकारी, कर्मचारियों के नाम के प्रस्ताव आए थे। जिन्हें प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड (HoFF) द्वारा नामित चयन समिति के द्वारा 55 प्रस्तावों में से कुल 27 अधिकारी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को चयनित किया गया है। चयनित हुए अधिकारी, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र वन मुख्यालय में 15 अगस्त के अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक द्वारा प्रदान किया जाएगा।

सभी कार्यालध्यक्षों से चयनित अधिकारी / कर्मचारियों एवं जन प्रतिनिधियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त, 2022 को वन मुख्यालय में प्रतिभाग / प्रशस्ति पत्र प्राप्ति करने को भेजने को कहा गया है।

1660468091980 1 1660468115551 1 1660468139986 1

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह गिरफ्तार। अब तक हो चुके हैं 18 गिरफ्तार

Next Post

गजब : गिरफ्तार जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह (Hakam singh) बोले : हमारी सरकार 'कांग्रेस' के दबाव में कर रही है काम!!! STF ने उगलवाए कई राज

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उत्तरकाशी जनपद के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह (Hakam singh) का गजब बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस […]
Screenshot 20220814 163155 Samsung Internet

यह भी पढ़े