ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोविड-19 वैरिएंट से बचाव व नियंत्रण को लेकर SOP जारी, पढें आदेश - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोविड-19 वैरिएंट से बचाव व नियंत्रण को लेकर SOP जारी, पढें आदेश

admin

देहरादून/मुख्यधारा

विश्व के कई देशों जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील व चीन में कोविड-19 वैरिएंट के बढते संक्रमण को देख अब उत्तराखंड सरकार भी अलर्ट हो गई है। उत्तराखंड में कोविड-19 वैरिएंट के बचाव एवं नियंत्रण की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश (SOP) जारी कर दिए गए हैं।

सचिव डा. आर. राजेश कुमार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड-19 वैरिएंट सम्बन्धित बचाव एवं नियंत्रण तैयारियं किया जाना समय पर आवश्यक हैं।

यह भी पढ़ें : गुड न्यूज : FRI में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2023

उपर्युक्त विषयक सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के पत्र संख्या 0.0 No. 2.28015/182/2023-DMCell दिनांक 20.12.2022 (संलग्न) का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें जिसके द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान में विश्व के कई देशों यथा जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में कोविड-19 रोगीयों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है। कोविड-19 महामारी अभी भी दुनिया भर में एक सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बनी हुई है।

कोविड-19 वायरस के स्वरूप में निरन्तर परिवर्तन होता रहता है एवं समय-समय पर नये वैरिएंट एक जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित होते रहते हैं, अत: मौजूदा वेरिएंट की निगरानी करना महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में कोविड-19 के संदिग्ध और पुष्ट मामलों को शीघ्र चिन्हित करने आइसोलेशन, परीक्षण एवं प्रबंधन हेतु भारत सरकार द्वारा जून 2022 में Operational Guidelines for Revised Surveillance Strategy in Context of COVID-19 जारी की गयी थी।

उपरोक्तानुसार भारत सरकार द्वारा प्रदत निर्देशों के क्रम में आगामी माहों में शीत ऋतु के आगमन के साथ ही कोविड-19 वैरिएंट के साथ विभिन्न प्रकार के श्वसन तंत्र सम्बंधित रोगों जैसे Influenza like illness (UI) / Severe Acute Respiratory Illness (SARI) के संक्रमण प्रसारित होने की संभावना बढ़ जाती है।

अतः उपरोक्त के क्रम में कोविट-19 एवं अन्य श्वसन तंत्र सम्बंधित रोगों (ILI/SARI) की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का जनपद स्तर पर अनुपालन करना सुनिश्चित करें-

1. चिकित्सालयों में आने वाले सभी Influenzalelness (IU)/ Severe Acute Respiratory lness (SARI) के रोगियों

की कोविद्ध- 19 जांच की जाये एवं उक्त सभी रोगियों का विवरण अनिवार्य रूप से आई०डी०एस०पी० के अंतर्गत Integrated Health Information Platform (PHP) पोर्टल में प्रविष्ट किया जाये। से

2. आम जनमानस में कॉविड-19 से बचाव हेतु कोविड एप्रोप्रिवेट व्यवहार के प्रति जागरूकता हेतु विभिन्न माध्यमों व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये त्योहारों के सीजन में भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर लोगो को मास्क का उपयोग किये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।

3. भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढ़ाया जाये पूर्ण कोविन 19 टीकाकरण के लिए आम जनता को नियमित रूप से प्रेरित करने हेतु जागरूकता की जाये। हाई रिस्क आबादी में अनिवार्य रूप से टीकाकरण पूर्ण किया जाये।

4. चिकित्सा ईकाइयों में कोविद-19 संक्रमित रोगियों के उपचार हेतु पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन कंसनट्रेटर, आक्सीजन बेड पैटिलेटर आई०सी०यू० बेड एवं आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। सम्बन्धित चिकित्सा इकाईयों में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाये।

5. दैनिक रूप से राजकीय एवं निजी चिकित्सा इकाईयों में कोविद 19 संक्रमित भर्ती रोगियों की सूचना प्राप्त की जाये एवं रोगियों के स्वास्थ्य दशा को निरन्तर निगरानी करते हुये समीक्षा की जाये यह सुनिश्चित किया जाये कि कोविड- 19 संक्रमित रोगियों को ससमय पूर्ण उपचार प्राप्त हो।

6. हल्के लक्षण वाले कोविड-19 संक्रमित रोगियों को होम आईसोलेशन में ही उपचार प्रदान किया जाये एवं निरन्तर उनके स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी की जाये ऐसे रोगियों में किसी भी प्रकार के गम्भीर लक्षण होने पर शीघ्र ही उन्हें सम्बन्धित चिकित्सालय में संदर्भित किया जाये।

7. कोविड-19 च हेतु आई०सी०एम०आर०, भारत सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाये। 8. समुदाय स्तर पर यदि किसी जगह कोविड-19, फीवर अथवा ILI/SARI केस की क्लस्टरिंग मिलती है तो वहां पर त्वरित जांच सुविधा की उपलब्धता एवं निरोधात्मक कार्यवाही की जाये। 2. कोचिड 19 जाँच में NTPCR द्वारा पॉजिटिव पाए गए सभी रोगियों के सैंपल Whole Genome Sequence (WCGS) जांच हेतु राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को प्रेषित किये जाएं एवं wGs जांच हेतु प्रेषित सभी सैंपलों की सूचना अनिवार्य रूप से आई०डी०एस०पी० के अंतर्गत integrated Health Information Platform (HP) पोर्टल में प्रविष्ट किया जाये।

यह भी पढ़े : केंद्र के बाद राज्य सरकारें अलर्ट : सितंबर में भारत आ गया था चीनी BF-7 वैरिएंट, जानिए किन प्रदेशों ने क्या-क्या बनाई रणनीति। उत्तराखंड में जल्द होगी गाइडलाइन जारी

IMG 20221222 WA0034

यह भी पढ़े : उत्तराखंड: इस जिले में होंगे जमीनों के नए सर्किल रेट (circle rate) लागू, जिला प्रशासन ने की कवायद शुरू

 

यह भी पढ़े : कोरोना (Corona) को लेकर एक्शन में केंद्र : चीन में हाहाकार के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने की हाईलेवल की मीटिंग, देश में भी लग सकती हैं पाबंदियां

 

Next Post

Uttarakhand : इन आईपीएस अधिकारियों के हुए प्रमोशन (IPS Promotion), पढें आदेश

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में नव वर्ष 2023 से पूर्व IPS अधिकारियों के लिए अच्छी खबर आई है, जहां एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन (IPS Promotion) कर दिए गए हैं। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। देखें आदेश    […]

यह भी पढ़े