दु:खद : मालदेवता (Maldevta) में दर्दनाक हादसा। नहाते वक्त नदी में डूबने से किशोर की मौत - Mukhyadhara

दु:खद : मालदेवता (Maldevta) में दर्दनाक हादसा। नहाते वक्त नदी में डूबने से किशोर की मौत

admin
1657959099347

देहरादून/मुख्यधारा

आज देहरादून के मालदेवता (Maldevta) क्षेत्र से बुरी खबर सामने आ रही है, जहां एक किशोर की नहाते वक्त नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद उसके दोस्तों में खलबली मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे पुलिस को मालदेवता (Maldevta) नदी में एक किशोर के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। इस पर एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुँची और गहरे पानी में सर्च अभियान चलाकर एक शव बरामद किया।

मृतक की पहचान 16 वर्षीय रोहित पुत्र रवि रावत, विश्वनाथ एन्क्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में हुई।

बताया गया कि मृतक किशोर आज सुबह माल देवता (Maldevta) के शिखर फॉल अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। उसके दोस्तों के अनुसार जैसे ही वह पानी में उतरा, अचानक से गहरे पानी में चला गया था। उनके द्वारा काफी प्रयासों के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : देहरादून के डीएम व एसएसपी का तबादला। इनको मिली नई जिम्मेदारी

 

यह भी पढें : …क्या हुआ जब कर्नल कोठियाल (Colonel Ajay Kothiyal) को दिल्ली से मेरठ जाते वक्त घेर लिया उत्तराखंड की इस चुंबकीय शक्ति ने! जानने के लिए पढें ये खबर

Next Post

यूपी को मिली सौगात : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand express way) ने शुरू किया सफर, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, कम हुई दिल्ली की दूरी

मुख्यधारा उत्तर प्रदेश को एक और नया एक्सप्रेसवे मिल गया। पिछले कई दिनों से इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही थी। शनिवार को प्रदेश जालौन जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे (Bundelkhand […]
IMG 20220716 WA0033

यह भी पढ़े