यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने राज्य में किया टॉप

admin
u 1 9

यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप सिंह और 12वीं में महक जायसवाल ने राज्य में किया टॉप

मुख्यधारा डेस्क

यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। रिजल्ट की घोषणा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कर दी गई है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upmspresult.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव हो गया है। छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके वेबसाइट पर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

u 1 10

यूपी बोर्ड के डायरेक्टर डॉ. महेंद्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। 10वीं यश प्रताप सिंह, तो 12वीं में महक जायसवाल ने पूरे राज्य में किया टॉप। साल 2025 की यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 54 लाख से अधिक छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 10वीं के लिए 27.32 लाख और 12वीं के लिए 27.05 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 24 फरवरी से 12 मार्च के बीच राज्य के 8,140 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की गई थीं।

यह भी पढ़ें : मुख्य सचिव ने सिंचाई अनुसंधान संस्थान को सौंपा नदियों की मॉनिटरिंग का कार्य

परीक्षा समाप्ति के करीब 44 दिन बाद रिजल्ट घोषित किए गए। पिछले साल के बोर्ड परीक्षा नतीजों पर नजर डालें तो 2024 में हाईस्कूल का पासिंग परसेंटेज 89.55% और इंटरमीडिएट का 82.60% रहा था। वहीं 2023 में ये आंकड़े क्रमशः 89.78% और 75.52% थे।

नतीजों की घोषणा के साथ ही पासिंग परसेंटेज, जिलावार प्रदर्शन, और छात्रों-छात्राओं के तुलनात्मक आंकड़े भी साझा किए जाएंगे। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी टॉपर्स को बधाई दी।

u 2 1

उन्होंने कहा कि इन छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इरादों से सफलता प्राप्त की है, जो उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए गर्व की बात है। सीएम ने यह भी कहा कि विफलता निराशा का कारण नहीं होती, बल्कि यह आत्म-मूल्यांकन का एक अवसर देती है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि निराश नहीं होना चाहिए और फिर से प्रयास करना चाहिए क्योंकि सफलता अंततः उनकी राह देख रही है। सीएम योगी ने यह घोषणा की कि प्रदेश और जनपद स्तर के सभी टॉपर्स का सम्मान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सख्ती : पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नहीं भारत, केंद्र ने पाक के खिलाफ लिए पांच कठोर फैसले, पड़ोसी को एयर स्ट्राइक का भी सता रहा डर

12वीं की टॉपर लिस्ट

कुल पास प्रतिशत – 81.15%

1. महक जायसवाल प्रयागराज 97.20%
2. साक्षी अमरोहा 96.80%
2. आदर्ष यादव सुल्तानपुर 96.80%
2. शिवानी सिंह प्रयागराज 96.80%
2. अनुष्का सिंह कौशाम्बी 96.80%
3. मोहिनी इटावा 96.40

10वीं की टॉपर लिस्ट–

यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11%

1 यश प्रताप सिंह 97.83%
2 अंशी 97.67%
2 अभिषेक कुमार यादव 97.67%
3 ऋतु गर्ग 97.50%
3 अर्पित वर्मा 97.50%
3 सिमरन गुप्ता 97.50%

यह भी पढ़ें : एसजीआरआरयू में अंशुल भट्ट (आई.ए.एस.) ने दिया सिविल सेवा परीक्षा को क्रैक करने का मंत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने किया आइकॉनिक सिटी ऋषिकेश राफ्टिंग बेस स्टेशन का शिलान्यास ऋषिकेश में बहुमंजिला कार पार्किंग और कार्यालय भवन निर्माण का भी किया शिलान्यास विभिन्न विभागों के कार्यालय एक ही छत के नीचे आने से आम जन को होगी सुविधा […]
r 1 15

यह भी पढ़े