Corona अपडेट : आज 995 पाॅजीटिव, स्वस्थ हुए 645 और 11 मरीजों की मौत - Mukhyadhara

Corona अपडेट : आज 995 पाॅजीटिव, स्वस्थ हुए 645 और 11 मरीजों की मौत

admin
covi

देहरादून। प्रदेश में दिन प्रतिदिन कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैैं। आज प्रदेश में 995 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले गत दिवस गुरुवार को 1015 और बुधवार को 1061 कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। यही नहीं आज 11 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है। ऐसे में तीन दिनों में ही उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की संख्या 3071 पहुंच गई, जबकि 28 संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई। इससे स्थिति धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही है।

आज विभिन्न जिलों से आए संक्रमित मामले

  • देहरादून से 281 नए मरीज आए हैं।
  • हरिद्वार जिले से 161 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • ऊधमसिंहनगर जनपद से 271 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • नैनीताल से 110 नए मरीज सामने आए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 43 लोग पॉजीटिव पाए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से 29 नए मरीज आए हैं।
  • उत्तरकाशी जिले से 17 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • रुद्रप्रयाग जनपद से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • चमोली जिले से 8 मामले सामने आए हैं।
  • अल्मोड़ा जिले से 14 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • बागेश्वर जनपद से 7 नए मामले आए हैं।
  • चंपावत से 10 संक्रमित पाए गए हैं।
  • पिथौरागढ़ जनपद से आज 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

FB IMG 1599831869148

प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9294 पर पहुंच गई है। हालांकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 29221 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 19428 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
अब तक प्रदेश में 388 कोरोना संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हुई है और 111 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 66.49% है।

यह भी पढें : गढ़वाल में यह कैसा विकास : करोड़ों रुपया खर्च, हासिल जीरो?

यह भी पढें : “कभी नशे की लत का शिकार ‘अर्चित’ अब पुलिस थाने में रहकर कर रहा वकील बनने की तैयारी। आप भी पढ़िए यह दिलचस्प कहानी”

Next Post

हरीश रावत को पंजाब का प्रभारी बनाकर किया कद में इजाफा। उत्तराखंड प्रभारी बने देवेंद्र यादव

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की शीर्ष कमेटी सीडब्ल्यूसी का सदस्य, महासचिव और पंजाब का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। आज कांग्रेस संगठन में कई फेरबदल किए गए। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और […]
FB IMG 1599843164711

यह भी पढ़े