उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर : कांग्रेस के हरीश रावत चुनाव हारे। भाजपा के मोहन बिष्ट को मिली जीत - Mukhyadhara

उत्तराखंड से बहुत बड़ी खबर : कांग्रेस के हरीश रावत चुनाव हारे। भाजपा के मोहन बिष्ट को मिली जीत

admin
1646897411763

मुख्यधारा/देहरादून 

उत्तराखंड से इस वक्त बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां  चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (harish rawat chunav hare) चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने करारी शिकस्त दी है। वह लालकुआं विधानसभा सीट पर चुनाव लड़े थे। वह करीब 14000 मतों से चुनाव हार गए हैं।

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस को भी करारा झटका लगा है। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 23 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए हैं।

बताते चलें कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी हरीश रावत 2 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़े और दोनों में जनता ने उन्हें बुरी तरह नकार दिया था।

Next Post

उत्तराखंड की आज की दूसरी बड़ी खबर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हारे (cm pushkar dhami ki har)

मुख्यधारा/देहरादून  उत्तराखंड से आज की दूसरी सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। इससे पहले आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत भी चुनाव हार गए हैं। धामी को करीब साढे 6 […]
images 95

यह भी पढ़े