बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज corona के 658 पॉजीटिव मामले/ 11 मौतें/ बढ़ती जा रही है लोगों की चिंता - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज corona के 658 पॉजीटिव मामले/ 11 मौतें/ बढ़ती जा रही है लोगों की चिंता

admin
images 43

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि रोजाना मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं, किंतु स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही नहीं मौत के आंकड़ों में भी रोजाना इजाफा हो रहा है। ऐसे में प्रदेशवासियों के समक्ष चिंता सताने लगी है कि यदि आजीविका के लिए घर से बाहर न निकलें तो खाने-पीने का संकट खड़ा हो जाएगा और यदि बाहर कदम रखे तो पता नहीं कोविड-19 की चपेट में आ जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि प्रदेश की जनता कोरोना से बचाव व जागरूकता को लेकर काफी सतर्क देखी जा रही है।

आज भी प्रदेशभर से 658 लोग कोविड-19 की चपेट में आए हैं। यही नहीं पिछले 24 घंटों में 11 संक्रमितों की मौत भी हुई है। इस प्रकार अब एक्टिव मामलों की संख्या 5735 पर पहुंच गई है।
आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 9776 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 658 लोग पॉजीटिव पाए गए।
आज इस प्रकार से आए विभिन्न जिलों के पॉजीटिव केस

  • देहरादून जनपद से आज 179 कोरोना मरीज सामने आए हैं।
  • हरिद्वार जिले से आज 161 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • अल्मोड़ा जनपद से 54 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • बागेश्वर से 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • चमोली से 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चंपावत से 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • नैनीताल से 45 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • पिथौरागढ़ से 11 पॉजिटिव पाए गए हैं।
  • रुद्रप्रयाग से 2 लोग पॉजिटिव हुए।
  • टिहरी गढ़वाल से आज 64 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • उत्तरकाशी से 19 लोग संक्रमित हुए हैं।
  • उधम सिंह नगर से 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

20200829 201445

अब तक प्रदेश में कुल 330242 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 19721 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। आज जांच के लिए 10796 सेंपल जांच के लिए भेजे गए।

आज विभिन्न अस्पतालों से 400 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक प्रदेश में कुल 18571 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 12524 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

अभी तक प्रदेश में विभिन्न बीमारियों के कारण कुल 250 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 62 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।

प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 67.44 प्रतिशत है।
हालांकि उत्तराखंड सरकार की ओर से कोरोना से बचाव एवं जागरूकता के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, लेकिन बाहर से आने वाले लोगों के कारण कोरोना मरीजों में इतना भारी इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य महकमा भी कोरोना से निपटने को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क है और ऐसे सभी उपायों पर विचार किया जा रहा है, जिससे कोविड-19 की गति को थामा जा सके।

यह भी पढें : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी हुए कोरोना पॉजीटिव

 

Next Post

अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी। फिलहाल बंद ही रहेंगे स्कूल और कालेज

देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी कर दी है। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल और कालेजों को अभी 30 सितंबर तक बंद ही रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि ऑनलाइन क्लास के लिए […]
unlock 4 mukhyadhara

यह भी पढ़े