बड़ी खबर कोरोना : उत्तराखंड में आज 56 मामले। टिहरी जिले में 28 पॉजीटिव। कुल आंकड़ा 1411 / अब तक 714 डिस्चार्ज - Mukhyadhara

बड़ी खबर कोरोना : उत्तराखंड में आज 56 मामले। टिहरी जिले में 28 पॉजीटिव। कुल आंकड़ा 1411 / अब तक 714 डिस्चार्ज

admin
corona

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज प्रदेशभर से 56 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1411 हो गई है। जिनमें से 714 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक विभिन्न बीमारियों से तेरह लोगों की मौत भी हो चुकी है।
शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन में 31 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले दोपहर को भी 25 पॉजीटिव मामले आए थे।
आज सर्वाधिक टिहरी जिले से 25+3 मामले पॉजीटिव आए हैं। इनमें 23 लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं, जबकि दो लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
इसके अलावा हरिद्वार मेें दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। देहरादून से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जिनकी ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
इससे पहले दोपहर तक प्रदेश में 25 पॉजीटिव मामले पाए गए थे। हरिद्वार जिले से आठ लोग व दो लोग बागेश्वर से पॉजीटिव आए हैं। दो लोग चंपावत जिले से भी संक्रमित पाए गए। इसके अलावा चमोली, देहरादून, नैनीताल जनपद से एक-एक पॉजीटिव मामले पाए गए थे। प्राइवेट लैब से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजीटिव आई है। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल से दोपहर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। रुद्रप्रयाग जिले से दो लोग और टिहरी गढ़वाल से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
इस प्रकार कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1411 पहुंच गया है। अब तक प्रदेश में 714 लोग ठीक हो चुके हैं ऐसे में अब कुल मरीजों में से 697 एक्टिव मामले रह गए हैं। सात लोग प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में माइग्रेट कर चुके हैं।
अब तक 30620 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी भी 6150 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 48.44 प्रतिशत है।

20200608 210400

यह भी पढें : अतीत के झरोखों से : पत्रकार दिनेश कंडवाल की पिछले एक माह की कुछ खास एक्टिविटीज आप भी जरूर देखिए

यह भी पढें : आईएएस रणवीर सिंह चौहान बने एमडीडीए के उपाध्यक्ष। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का भी अतिरिक्त प्रभार

Next Post

दु:खद खबर : जम्मू में आतंकी मुठभेड़ में रुद्रप्रयाग जनपद का एक जवान शहीद

रुद्रप्रयाग। जनपद के लिए एक दु:खद खबर आ रही है। जम्मू में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए रुद्रप्रयाग जनपद के एक जवान शहीद हो गया। इस खबर के बाद रुद्रप्रयाग समेत समूचे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। […]
FB IMG 1591632467489

यह भी पढ़े