नई पहल : पीएम मोदी की अपील के बाद उत्तराखंड में भाजपा ने 'हर घर तिरंगा' (Har ghar tiranga abhiyan) अभियान किया शुरू - Mukhyadhara

नई पहल : पीएम मोदी की अपील के बाद उत्तराखंड में भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ (Har ghar tiranga abhiyan) अभियान किया शुरू

admin
IMG 20220801 WA0027

देहरादून/मुख्यधारा

इस बार भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे देश भर में व्यापक स्तर पर करने जा रही है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 31 जुलाई को अपने मन की बात कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रत्येक देशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने (Har ghar tiranga abhiyan) की अपील की थी।

पीएम मोदी के इस आह्वान के बाद भाजपा शासित राज्य सरकारें एक्टिव हो गई हैं। इसी कड़ी आज से उत्तराखंड में भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har ghar tiranga abhiyan) की शुरुआत की है।

आज देहरादून स्थित सीएम हाउस में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har ghar tiranga abhiyan) का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया।

इस दौरान तमाम भाजपा नेताओं ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि वह अपने घरों में तिरंगा (Har ghar tiranga abhiyan) जरूर लगाएं। उत्तराखंड में भाजपा ने एक लक्ष्य रखा है कि राज्य के लगभग 20 लाख घरों में वह तिरंगा लगाएंगे। अभियान में भाजपा गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित विजेताओं को भी शामिल करेगी।

यह कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा। देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की।

इसके बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी देशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया है। यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा अभियान (Har ghar tiranga abhiyan) की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही है। जिसके अंतर्गत लगभग 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा, सभी विभागों, संगठनों और संस्थाओं को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है।

Next Post

दुःखद Insident: यहां झील में डूबने से पंजाब के 7 युवकों की चली गई जान

पंजाब के 7 युवकों की हिमाचल प्रदेश के गोविंद सागर झील में डूबने से मौत मुख्यधारा हिमाचल के ऊना जिले में सोमवार को बाबा गरीबनाथ मंदिर के पास गोविंद सागर झील में 7 लोगों की डूबने से मौत (Insident) हो […]
IMG 20220801 WA0030

यह भी पढ़े