दु:खद: नहीं रहे युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल (gunjan dangwal)। कई सुपरहिट गीतों में मनवा चुके हैं अपने संगीत का लोहा - Mukhyadhara

दु:खद: नहीं रहे युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल (gunjan dangwal)। कई सुपरहिट गीतों में मनवा चुके हैं अपने संगीत का लोहा

admin
IMG 20220618 WA0005

देहरादून। छोटी सी उम्र में गढ़वाली संगीत की दुनिया को पैनी धार देने वाले हर दिल अजीज युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल (gunjan dangwal) की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन की खबर से समूचा उत्तराखंड गमगीन है। इस दु:खद खबर से उनके परिजन शोकाकुल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगीतकार गुंजन डँगवाल (gunjan dangwal) बीती रात्रि देहरादून से चंडीगढ़ अपने दोस्त से मिलने के लिए रवाना हुए थे। बताया गया कि आज सुबह करीब पांच बजे सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। पुलिस के अनुसार वह अपनी स्विफ्ट कार से अकेले ही रवाना हुए थे। दुर्घटना के वक्त उनके साथ कार में कोई मौजूद नहीं था।

FB IMG 1655543555468

सूचना मिलते ही देहरादून से (gunjan dangwal) के मां-पिताजी चंडीगढ के लिए रवाना हो गए। उम्मीद जताई जा रही है कि देर सायं वे दून पहुंच जाएंगे। गुंजन देहरादून के बंजारावाला के टिहरी विस्थापित कालोनी में रहते थे।

यह बात भी निकलकर आ रही है कि जिस दोस्त को मिलने के लिए वे चंडीगढ पहुंचे थे, सुबह उसे गुंजन (gunjan dangwal) ने करीब 20 बार से अधिक बार फोन मिलाया, लेकिन दूसरी ओर से काल रिसीव नहीं की गई। इसके बाद वे हादसे का शिकार हो बैठे।

उत्तराखंड के प्रख्यात लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गुंंजन (gunjan dangwal) के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि आज हमारा उत्तराखंड का युवा होनहार संगीतकार गुंजन डँगवाल की सड़क दुर्घटना में निधन की खबर सुनकर बहुत दु:ख हुआ। उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि वह गुंजन की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

1655551402073

जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने भी इस घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। भरतवाण ने कहा कि आज बहुत दु:खद समाचार मिला, जब एक होनहार नौजवान संगीतकार गुंंजन डँगवाल (gunjan dangwal) एक सड़क हादसा में अपनी जान गंवा बैठे। यह बहुत बुरी घटना घटी। भगवान गुंजन की आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

1655551377920

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के युवा लोकगायक एवं संगीत निर्देशक गुंजन डंगवाल के सड़क हादसे में निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

1655551353968

 

Next Post

Agnipath scheme: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बड़ा बयान, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़

देहरादून। चार दिन पहले लॉंच की गई अग्निपथ स्कीम (Agnipath scheme) को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मोदी सरकार की अग्निपथ योजना को युवाओं के भविष्य के […]
Screenshot 20220618 172929 Facebook

यह भी पढ़े