मुंबई में ली अंतिम सांस : बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक सावन कुमार (Sawan Kumar) नहीं रहे, अपने करियर में कई फिल्में सुपरहिट बनाई - Mukhyadhara

मुंबई में ली अंतिम सांस : बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक सावन कुमार (Sawan Kumar) नहीं रहे, अपने करियर में कई फिल्में सुपरहिट बनाई

admin
IMG 20220825 WA0027

मुख्यधारा डेस्क 

बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक सावन कुमार (Sawan Kumar) टाक ने मुंबई दुनिया को अलविदा कह दिया। सावन कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। सावन की हालत पिछले कई दिनों से नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां 86 साल की उम्र में सावन कुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया। ‌‌

रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक सावन कुमार किडनी संबंधित भी समस्या से जूझ रहे थे। बता दें कि सावन कुमार ने 70 के दशक में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।

सावन ने बतौर प्रोड्यूसर 1967 की फिल्म नौनिहाल से की थी, जिसमें संजीव कपूर लीड रोल में थे। पहली ही फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उनके फिल्मी करियर में 80 से 90 का दशक सबसे पीक पर माना जाता है।

इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में निर्देशित की। राजेश खन्ना, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, श्रीदेवी और सलमान खान को लेकर उन्होंने फिल्में बनाई। ‌उनमें हवस, सौतन, साजन बिन सुहागन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा, खलनायिका, मां, सलमा पे दिल आ गया, सनम हरजाई, चांद का टुकड़ा जैसी फिल्मों का शुमार है।

बता दें कि सावन कुमार का राजस्थान के जयपुर में जन्म हुआ था। निर्देशन के अलावा शायरी और गीत लिखने का भी बहुत शौक रहा है। ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा दूसरे फिल्मकारों के लिए भी उनकी कई फिल्मों के लिए गीत लिखे जिनमें से कई सुपरहिट साबित हुए।

सावन कुमार टाक का लिखा और शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा पर फिल्माया फिल्म सबक (1973) का गाना ‘बरखा रानी जरा जमके बरसो’, सावन कुमार टाक के ही निर्देशन में बनी फिल्म सौतन (1983) का उनका लिखा गीत ‘जिंदगी प्यार का गीत है’ और उन्हीं की फिल्म ‘हवस’ में उनका लिखा गाना ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम’ काफी लोकप्रिय हुआ था।

हीरो के तौर पर रितिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार है के कुछ गीत लिखने का श्रेय भी सावन कुमार टाक को जाता है।

उषा खन्ना ने सावन कुमार टाक की कई फिल्मों में हिट संगीत दिया था। दोनों ने कुछ साल बाद शादी भी कर ली थी मगर दोनों का ये रिश्ता ज्यादा नहीं चला और जल्द ही दोनों में तलाक हो गया था। दोनों की कोई संतान नहीं है।

आज शाम को ही मुंबई में सावन कुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत (Trivendra Rawat) के विरुद्ध सोशल मीडया पर फैलायी जा रही ये भ्रामक खबरें। डीजीपी से मुकदमा दर्ज करने की मांग

 

 

यह भी पढें : एक्सक्लूसिव : पौड़ी गढ़वाल के इस पूर्व प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार (corruption) का गंभीर आरोप, पीएमओ कार्यालय पहुंची शिकायत

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: uksssc paper leak case में राज्य आन्दोलकारी संगठन भी हुआ मुखर, सीबीआई जांच को लेकर प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Next Post

ब्रेकिंग: uksssc पेपर लीक प्रकरण में पंतनगर विवि का रिटायर अधिकारी हुआ गिरफ्तार

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण में एसटीएफ ने पंतनगर विश्वविद्यालय का एक रिटायर अधिकारी दिनेश चंद जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में 22 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस […]
IMG 20220825 WA0244.jpg

यह भी पढ़े