- उत्तराखंड में दशहरा (महानवमी) के अवसर पर बुधवार 01 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
देहरादून/मुख्यधारा
दशहरा (महानवमी) के अवसर पर 01 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में आज सचिव विनोद कुमार सुमन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक विज्ञप्ति संख्या-1958/xxxi(15)G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर, 2024 के द्वारा अनुसूची-03 के कमांक-13 पर अंकित दशहरा (महानवमी) दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) हेतु घोषित निर्बन्धित अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दशहरा (महानवमी) हेतु दिनांक 01 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त तिथि को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अन्तर्गत बैंक / कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।



