विभिन्न विकास कार्यों के लिए CM ने दी वित्तीय स्वीकृति - Mukhyadhara

विभिन्न विकास कार्यों के लिए CM ने दी वित्तीय स्वीकृति

admin
dhami 14 agu
देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत

ग्रामसभा ढाह-ढाकी में गिल फार्म से गुरूमेल के ओर मार्ग का डामरीकरण एवं

मेनरोड पकड़िया से बंगाली कॉलोनी की ओर मार्ग के डामरीकरण हेतु 1 करोड़ 76 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 77 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 1 करोड़ 30 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत एनएच-30ए के किमी0 19 से शहीद शंकर सिंह मेहरा के ग्राम नाली तक मोटर मार्ग हेतु 12 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत दयूरी से चल्थी तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 1 करोड़ 23 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 46 लाख रूपये, निकायों की अवशेष वेतन, पेंशन, उपादान एरियर आदि के भुगतान हेतु  26 करोड़ 51 लाख रूपये,  शहरी स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में वित्तीय वर्ष 2020-21 में आबद्ध / अनिर्दिष्ट अनुदान की प्रथम किश्त हेतु 41.80 करोड़ रूपये, शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्रथम किश्त हेतु 62.70 करोड़ रूपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सैक्टर योजना कैम्पा हेतु 120.33 करोड़ रूपये तथा उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन में अतिरिक्त आवश्यक कार्यों हेतु 63.50 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

 

यह भी पढ़े :बड़ी खबर: केदारनाथ में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत को पंडा समाज ने दिखाए काले झंडे। नहीं घुसने दिया मंदिर प्रांगण में

 

यह भी पढ़े : दुःखद : दीपावली से पूर्व हुई वाहन दुर्घटना से गांव में सन्नाटा। मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश। CM ने जताया गहरा दुःख

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : CM धामी ने टिहरी में किया 95 करोड़ 46 लाख की योजनाओें का लोकार्पण व शिलान्यास

 

यह भी पढ़े : दर्दनाक हादसा : चकराता क्षेत्र में वाहन खाई में गिरा। 13 की मौत

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : कुमायूं मंडल के ऊधमसिंहनगर में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : उत्तराखंड में मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना का शुभारम्भ। देखें क्या बोले गृह अमित शाह

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना प्रतिबंध हटाया। अब सौ प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगी सभी चीजें। पढ़ें आदेश

देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण में आई कमी को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव/मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा0 सुखवीर सिंह संधू ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार उत्तराखंड में अब सौ […]
images 6

यह भी पढ़े