लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के पहले चरण की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, इन नेताओं की आज किस्मत ईवीएम में होगी कैद - Mukhyadhara

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के पहले चरण की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, इन नेताओं की आज किस्मत ईवीएम में होगी कैद

admin
mm

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के पहले चरण की 102 सीटों पर वोटिंग जारी, इन नेताओं की आज किस्मत ईवीएम में होगी कैद

मुख्यधारा डेस्क

देश में आज लोकतंत्र के उत्सव की शुरुआत हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोट डालने को लेकर लोगों में उत्साह छाया हुआ है। वहीं गूगल ने भी भारतीय लोकतंत्र के महापर्व को डूडल बनाकर लोगों को वोट देने के प्रति जागरूक किया है।

m 1 9

लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर सुबह 7 से वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। इसमें राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, बिहार में 4, पश्चिम बंगाल में 3, असम और महाराष्ट्र में 5, मणिपुर में 2 और त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर तथा छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

इसके अलावा तमिलनाडु (39), मेघालय की (2), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर भी मतदान हो रहा है।

यह भी पढ़ें : यमुना के मायके में ही प्यासे हैं लोग

सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इसमें सहारनपुर, कैराना,मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत हैं। पश्चिम बंगाल की तीन सीटें कूचबिहार,अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी पर वोटर्स मतदान करेंगे।

उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

उत्तराखंड में कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीटें हैं। वहीं उत्तराखंड के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ गंगोत्री में भी मतदान शुरू हो गया है। बिहार की चार सीटें हैं- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।

जम्मू कश्मीर की एक सीट- उधमपुर है जहां से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की किस्मत दांव पर होगी। महाराष्ट्र की पांच सीटें हैं- रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर। मध्य प्रदेश की छह सीटों पर आज वोटिंग होगी। ये हैं- सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा। असम की पांच सीटें- काजीरंगा, शोणितपुर, लखीमपुर, डिब्रूगढ़, जोरहाट पर आज वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ की एक सीट- बस्तर और राजस्थान की 12 सीटें- गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझणू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली – धौलपुर , दौसा, नागौर दांव पर होंगी। त्रिपुरा की एक सीट – त्रिपुरा पश्चिम है। मणिपुर में दो सीटें हैं।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड से चौंकाने वाले आएंगे लोकसभा चुनाव नतीजे : Rajiv Maharshi

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, भूपेंद्र यादव, संजीव बालियान, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, नितिश प्रमाणिक, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई, डीएमके नेता कनिमोझी, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की सीटों पर वोटिंग होनी है।वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। पहले चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान पर हैं।

इस चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।

आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं। इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान को लेकर एक्‍स (ट्विटर) पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा, लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।

यह भी पढ़ें : राजीव महर्षि ने कांग्रेस प्रत्याशियों (Congress candidates) के पक्ष में की मार्मिक अपील

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के चेन्नई में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। वोटिंग करने के बाद रजनीकांत ने अपनी उंगली पर स्याही का निशान दिखाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने तमिलनाडु की शिवगंगा सीट पर वोट डाला. उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका।कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर वोटिंग की। कमलनाथ ने कहा कि मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वे सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे। कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस नेता नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

असम से कांग्रेस सांसद और जोरहाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार गौरव गोगोई ने लोगों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आज एक महत्वपूर्ण दिन है और मैं सभी से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से बाहर आएं और देश के लोकतंत्र और संस्कृति को बचाने के लिए अपना वोट डालें। केंद्रीय मंत्री और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल ने अपना वोट डालने से पहले कहा, आज लोकतंत्र का पर्व है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वोट डालने के बाद प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘मतदान अपना कर्तव्य है, मतदान हमारा अधिकार है। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए इसलिए पहला काम मैंने आज मतदान का किया है।

यह भी पढ़ें : निर्वाचन सामग्री वितरण एवं संग्रहण दलों को दिया प्रशिक्षण (Training)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में पहुंचकर अपना मतदान किया।

वहीं देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र में हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी ने मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजनीति के सौम्य थे "बचदा"

राजनीति के सौम्य थे “बचदा” डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला मूल रूप से अल्मोड़ा के पाली गांव के रहने वाले बची सिंह रावत की जन्म 1 अगस्त 1949 को हुआ था। जहां उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। जिसके बाद उन्होंने […]
b 1 13

यह भी पढ़े