government_banner_ad वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह : "हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा" विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित - Mukhyadhara

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह : “हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

admin
s 1 3

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह : “हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

गोपेश्वर/मुख्यधारा

वनों और एवं वन्य जीव जंतुओं की सुरक्षा को लेकर वन विभाग विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी वन्य जीव सप्ताह प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग एवं नंदा देवी बायोस्थिर रिजर्व गोपेश्वर द्वारा स्कूली बच्चों के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराकर उन्हें वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

s 1 2

यह भी पढ़ें : Navratri : 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की होगी शुरुआत, पालकी में सवार होकर आएंगी मां, बाजार भी रफ्तार पकड़ने को बेकरार

वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह 2024 के शुभ अवसर पर 03/10/2024 को आज श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में पंकज कुमार वन संरक्षक/निदेशक, नंदा देवी बायोस्थिर रिजर्व गोपेश्वर, तरुण एस० उप वन संरक्षक केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर, जुगल किशोर उप प्रभागीय वनाधिकारी, प्रदीप कुमार गौड़ वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज, प्रधानाचार्य प्रभाकर मैठाणी की उपस्थिति में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत “हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा Safeguarding our natural heritage” विषय पर श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर एव सुबोध प्रेम विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं के मध्य वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीमा असवाल सामाजिक कार्यकर्ता, बीरेन्द्र सिंह सरपंच वन पंचायत रीठिया गैरसैंण तथा धर्मेन्द्र सैलानी सरपंच वन पंचायत कठूड को वन्य जीव सुरक्षा में विशेष कार्य हेतु पुरस्कृत किया गया।

s 2 1

यह भी पढ़ें : रामपुर तिराहा काण्ड के शहीदों को दी विनम्र श्रद्धांजलि, महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

सीमा असवाल तथा बीरेन्द्र सिंह सरपंच वन पंचायत रीठिया गैरसैंण द्वारा वन्य जीव संरक्षण के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त किये गए।

तरूण एस० उप वन संरक्षक केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर तथा पंकज कुमार वन संरक्षक / निदेशक, नंदा देवी बायोस्यिर रिजर्व गोपेश्वर द्वारा वन्य जीवों की सुरक्षा / महत्ता / उपयोगिता आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्राची सेमवाल सुबोध प्रेम विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज गोपेश्वर तथा प्रिया रावत श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्या श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर द्वितीय स्थान, प्रज्जवल पुरोहित श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : द्वारीखाल के गूमखाल बाजार में स्वच्छता सेवा आभियान के अंतर्गत प्रमुख महेंद्र राणा के अगुवाई में चला स्वच्छता अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश की मलिन बस्तियों को नियमित करने के लिए कानून बनाए सरकार : सूर्यकांत धस्माना

प्रदेश की मलिन बस्तियों को नियमित करने के लिए कानून बनाए सरकार : सूर्यकांत धस्माना देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
d 1 19

यह भी पढ़े