गुड न्यूज: यमकेश्वर में अब पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई। प्रमुख महेंद्र राणा ने लिया संकल्प - Mukhyadhara

गुड न्यूज: यमकेश्वर में अब पैसे के अभाव में नहीं रुकेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई। प्रमुख महेंद्र राणा ने लिया संकल्प

admin
88753c36 33d6 4237 8f6c 28b118f7cdb0

यमकेश्वर/मुख्यधारा

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गरीब बच्चों की पढ़ाई का ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र राणा ने बीड़ा उठाया है। अब तक वे यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 800 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उनकी समस्त शैक्षिक जरूरतों को पूरा कर चुके हैं। महेंद्र राणा का कहना है कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। यदि बेहतरीन शिक्षा से उनकी बुनियाद को मजबूत किया जाए तो यही बच्चे प्रदेश के विकास में आगे चलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यही कारण है कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे क्षेत्र के किसी भी गरीब परिवार के बच्चे की पढ़ाई पैसे के अभाव में नहीं रुकने देंगे।

2daa4766 200f 4ab9 a39b 90d0c2b22f11

इसी क्रम में उनके द्वारा जनता इन्टर कॉलेज बुधोली और रा0उ0मा0वि0 सिगड्डी में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। विद्यालय में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा महेन्द्र राणा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था वास्तव में समाज को आज ऐसे नेताओं की आवश्यकता है, जो समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं।

इस मौके पर महेन्द्र राणा ने विद्यालय में बच्चों से मिलकर उन्हें देश प्रेम और जीवन में कभी भी हार न मानने का पाठ पढाया। महेन्द्र राणा मानते हैं कि अगर देश का हर बच्चा अपने देश से प्रेम करेगा तो उस देश व प्रदेश की प्रगति निश्चित है।

dc8e678a 6664 4eb0 bf57 9765b1f287fb

महेन्द्र राणा क्षेत्र में अपने कार्य करने की विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं और लम्बे समय से सामाजिक व राजनैतिक कार्यों से जुडे हुए व्यक्ति हैं। राणा के बेहतरीन कार्यों का ही परिणाम है कि उन्हें भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय तीन बार सम्मानित कर चुका है।

8b222a79 a760 4dce a058 e48d18a6ebc9

इस मौके पर जनता इण्टर कालेज के बुधोली के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह नेगी, प्रबन्धक विक्रम सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह, अखिलेश बडोला, विष्णु उनियाल विधानसभा अध्यक्ष यमकेश्वर, उज्जव उनियाल, अमित उनियाल, संदीप उनियाल, हर्षमोहन डबराल एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकगणों के साथ बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Next Post

सियासत: निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

देहरादून/मुख्यधारा भीमताल से निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा के आज भाजपा में शामिल होने के साथ ही उनके लिए लगाई जा रही अटकलें भी खत्म हो गई हैं। उन्हें आज दिल्ली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यसभा […]
ramsingh kaira mla

यह भी पढ़े