बड़ी खबर : लगातार दूसरे दिन भी एक साथ नौ कोरोना संक्रमित। उत्तराखंड में अब 120 पहुंची संख्या - Mukhyadhara

बड़ी खबर : लगातार दूसरे दिन भी एक साथ नौ कोरोना संक्रमित। उत्तराखंड में अब 120 पहुंची संख्या

admin
covid ccc

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। लगातार दो दिनों से उत्तराखंड में कोरोना आंकड़ों में बंपर उछाल आ गया है। आज  नौ मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है।
आज दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज नौ नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिनमें अल्मोड़ा से एक, हरिद्वार से एक, उत्तरकाशी में एक मामला पाया गया है, जबकि नैनीताल से दो और ऊधमसिंहनगर में चार मरीज आए हैं।
बताते चलें कि हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में पाए गए दो संक्रमितों की रिपोर्ट गत देर रात्रि आई थी, जो कि कल के बुलेटिन में न जोड़ते हुए आज के आंकड़ों में जोड़ा गया है। गत दिवस मंगलवार को एक ही दिन में विभिन्न जनपदों से 15 मरीज सामने आए थे। यह सभी मामले बाहरी राज्यों से लौटकर प्रदेश में पहुंचे हैं।
अब तक 12945सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज 719 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 754 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 1538 सेंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। प्रदेश में अब तक 53 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि अब 66 लोग एक्टिव मामले के रूप में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक प्रदेश में सिर्फ एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई, वह भी ब्रेन हेमरेज के कारण हुई थी।

20200520 150655

Next Post

कोरोना : दो और मरीज टिहरी उत्तरकाशी से संक्रमित। 122 पहुंची संख्या

देहरादून। आज शाम को दो और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया है। यह दोनों उत्तरकाशी व टिहरी जनपद के रहने वाले हैं। इस प्रकार आज राज्य में 11 मरीज सामने आने के बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 122 पहुंच […]
corona 100

यह भी पढ़े