थाना नेहरू कालोनी के पुलिसर्मियों ने लिया 124 परिवारों का जिम्मा, लॉकडाउन तक देंगे राशन-दवाएं - Mukhyadhara

थाना नेहरू कालोनी के पुलिसर्मियों ने लिया 124 परिवारों का जिम्मा, लॉकडाउन तक देंगे राशन-दवाएं

admin
po1

एक सिपाही एक परिवार मुहिम के तहत लॉकडाउन तक उनकी जिम्मेदारी उठाने का लिया संकल्प

विजेंद्र राणा 

देहरादून। लॉकडाउन में समस्याओं से जूझ रहे लोगों के निवारण हेतु नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने ‘एक सिपाही एक परिवार’ की मुहिम चलाकर मदद की नई मिसाल पेश की है।
वर्तमान में लॉकडाउन के तहत दून पुलिस द्वारा देहरादून में गरीब, असहाय, मजदूर एवं बाहर के ऐसे लोग, जिनके पास आजकल रोजगार न होने के कारण खाद्य पदार्थो की समस्या उत्पन्न हो रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा हर ऐसे व्यक्ति की, जो लॉकडाउन के कारण समस्या में है और पुलिस से मदद की आस लगाए बैठे हैं, हरसंभव मदद करने को कहा गया है।

FB IMG 1586611049523
एसओ दिलवर नेगी, नेहरू कालोनी

इसी कड़ी में नेहरू कॉलोनी पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आपस में एक सहमति बनाई गई कि हम सभी अपने-अपने एरिया के एक-एक परिवार को अपना परिवार मानकर लॉकडाउन तक भोजन राशन की जिम्मेदारी लेंगे।
इस मुहिम को ‘एक सिपाही एक परिवार’ का नाम दिया गया है। बताते चलें कि नेहरू कालोनी थाने के अंतर्गत यहां नियुक्त 98 कांस्टेबल द्वारा कुल 98 परिवार (प्रत्येक को एक परिवार) की राशन व दवाइयां उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली गई है। इसके अलावा प्रत्येक सब इंस्पेक्टर द्वारा 2 परिवार को अपना परिवार मानकर उनको भोजन राशन देने की जिम्मेदारी ली है।

FB IMG 1586611044952
इस प्रकार थाना नेहरू कॉलोनी के 113 पुलिस कर्मियों द्वारा 124 परिवारों को अपना परिवार मानकर लॉकडाउन तक उनको राशन, भोजन, दवाई आदि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली गयी है।
इस पहल का पूरा श्रेय नेहरू कालोनी के एसओ दिलवर नेगी को जाता है। जिनके प्रयासों से समस्याओं व राशन-पानी के लिए जूझ रहे 124 परिवारों को भूखा नहीं रहना पड़ेगा। दिलवर नेगी और थाना नेहरू कालोनी के अंतर्गत सभी पुलिस कर्मियों की मदद के इस अनोखे अंदाज के लिए पूरे प्रदेशभर में खूब सराहना हो रही है।

 

Next Post

साईंघाट पर घूमने वाले विदेशी नागरिकों को पुलिस ने दी ऐसी अनोखी सजा

ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय नागरिक लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन इसी दौरान विदेशी नागरिक बिना वजह रोड पर घूमते हुए नजर आते रहते हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि क्यों घूम रहे […]
FB IMG 1586613620827

यह भी पढ़े