प्रमुख संगठन अध्यक्ष महेंद्र राणा ने दिखाया बड़ा दिल। कोरोना से लडऩे को ब्लॉक फंड से 15 लाख की मदद - Mukhyadhara

प्रमुख संगठन अध्यक्ष महेंद्र राणा ने दिखाया बड़ा दिल। कोरोना से लडऩे को ब्लॉक फंड से 15 लाख की मदद

admin
mahendra rana

द्वारीखाल ब्लॉक के गरीब लोगों के खाने व स्वास्थ्य का उठाएंगे खर्च

मुख्यधारा ब्यूरो
द्वारीखाल। उत्तराखंड प्रधान संगठन के अध्यक्ष एवं द्वारीखाल के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा बड़ा दिल दिखाते हुए अपने विकासखंड के अंतर्गत लॉकडाउन में सरकारी मदद से वंचित रहने वाले गरीब परिवारों के संकट को देखते हुए उनके खाने प स्वास्थ्य का खर्च उठाएंगे।
यही नहीं उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी से अनुरोध किया है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए चतुर्थ वित्त आयोग की संस्तुति पर द्वारीखाल को आवंटित धनराशि में से 15 लाख रुपए ट्रांसफर किए जाएं। यह धनराशि द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायतों के लोगों पर ही खर्च होगी। जिससे क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

1a
महेंद्र राणा ने क्षेत्रवासियों, प्रतिनिधियों व अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी परिवार को सरकारी सहायता नहीं मिल पा रही है, ऐसे गरीब परिवारों के खाने व स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च वे वहन करेंगे।

2b
ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा द्वारा संकटकाल की ऐसी घड़ी में इस प्रकार गरीबों व अपने विकासखंडवासियों के लिए आगे बढ़कर हाथ बढ़ाए जाने की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। वहीं दूसरे जनप्रतिनिधियों के लिए भी श्री राणा प्रेरणास्रोत बन गए हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पौड़ी जनपद में कुल १५ ब्लॉक हैं। यदि सभी इसी तरह कोरोना से लडऩे के लिए 15-15 लाख भी ब्लॉक प्रमुख जारी कर दें तो पौड़ी वासियों को बड़ी राहत मिल सकती थी।

Next Post

उत्तराखंड : प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इन सभी जिलों के 4000 मीटर […]
rain fall

यह भी पढ़े