video: उत्तराखंड के एक अनोखे विधायक, जो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर अपनी विधानसभा क्षेत्रवासियों को दे रहे होली की शुभकामनाएं (mla umesh kumar) - Mukhyadhara

video: उत्तराखंड के एक अनोखे विधायक, जो हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर अपनी विधानसभा क्षेत्रवासियों को दे रहे होली की शुभकामनाएं (mla umesh kumar)

admin
Screenshot 20220317 221856 Video Player

मुख्यधारा/हरिद्वार 

उत्तराखंड के एक नवनिर्वाचित ऐसे विधायक भी हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं देने का अनोखा तरीका ढूंढा है। वे आसमान से फूलों की बारिश कर अपने क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में वे प्रदेशभर में सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे हैं। साथ ही जनता के बीच विधायक के इस अंदाज की खूब सराहना की जा रही है।

video

जी हां! यहां बात की जा रही है हरिद्वार जनपद के खानपुर विधानसभा क्षेत्र की, जहां से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पत्रकार उमेश कुमार (mla umesh kumar) 2022 केचुनावी रण फतह कर विधानसभा पहुंचे हैं। 10 मार्च को आए चुनाव परिणाम के बाद से उमेश कुमार लगातार अपने क्षेत्रवासियों के बीच जाकर धन्यवाद देकर उनका आभार प्रकट कर रहे हैं। जीत के एक सप्ताह बाद होली जैसे सतरंगी त्योहार के अवसर पर विधायक उमेश कुमार ने सोचा कि क्यों न इस मौके को कुछ खास बनाकर अपने क्षेत्रवासियों के सम्मान में आसमान से पुष्प वर्षा करवाई जाए।

Screenshot 20220317 221848 Video Player

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर धीमी रफ्तार से आसमान में उड़ रहा है और विधायक उमेश कुमार अपने हाथों से हेलीकॉप्टर की खिड़की से खानपुर विधानसभा क्षेत्रवासियों पर फूलों की वर्षा कर रहे हैं।

इस संबंध में विधायक उमेश कुमार का कहना है कि होली के अवसर पर आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से सम्पूर्ण खानपुर विधानसभा क्षेत्र पर पुष्प वर्षा करके भगवान तुल्य खानपुर की जनता का आभार प्रकट किया।

बहरहाल, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर अपने क्षेत्र की जनता को होली की शुभकामनाएं देने का विधायक उमेश कुमार का ये अंदाज क्षेत्रवासियों के बीच खूब सराहा जा रहा है।

 

यह भी पढें: दुःखद खबर: यहां वाहन खाई में गिरा(road accident)। 4 की मौत व 9 घायल। क्षेत्र में शोक की लहर

 

यह भी पढें: बड़ी खबर Uttarakhand: 19 मार्च को विधान मंडल दल की बैठक के बाद 20 को शपथ ग्रहण की तैयारी

 

यह भी पढें: बड़ी खबर उत्तराखंड: बंशीधर भगत (banshidhar bhagat) को दिल्ली से आया अचानक बुलावा। CM के नाम को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

 

यह भी पढें: …तो उत्तराखंड में सीएम के लिए Anil baluni के नाम पर लग सकती है मुहर!

 

यह भी पढें:  बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। इस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती(vacancy) 

 

यह भी पढें: Uttarakhand: कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को डीबीटी से मिलेगा जूते व बैग की धनराशि

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: यहां रोडवेज (roadways) की बस में लगी आग से बाल-बाल बचे यात्री। देखें video

 

यह भी पढें: फायर अलर्ट: उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय वनाग्नि संकट प्रबन्धन सैल की बैठक में मुख्य सचिव ने बताए वनाग्नि से निपटने के गुर (fire season)

Next Post

ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (vice president of india) कल हरिद्वार में। पुलिस ने की चाक-चौबंद व्यवस्था  

देहरादून/मुख्यधारा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (vice president of india) शनिवार 19 मार्च को देहरादून और हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। उनके उत्तराखंड आगमन को लेकर पुलिस लाइन में ब्रीफिंग के दौरान कर्मचारियों को समय से पहले नियत स्थानों पर पहुंचने के […]
images 97

यह भी पढ़े