ब्रेकिंग : उत्तराखंड में 48 फीसदी कोरोना मरीज स्वस्थ। अब 697 एक्टिव मामले - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में 48 फीसदी कोरोना मरीज स्वस्थ। अब 697 एक्टिव मामले

admin
covid1

देहराूदन। आज प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से 25 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिनमें सबसे ज्यादा आठ लोग हरिद्वार से पाए गए हैं। अब तक 663 लेाग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस प्रकार अब उत्तराखंड में कुल 697 एक्टिव मामले हैं।
दोपहर ढाई बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 25 पॉजीटिव मामले पाए गए हैं। हरिद्वार जिले से आठ लोग पाए गए हैं। दो लोग बागेश्वर से पॉजीटिव आए हैं। दो लोग चंपावत जिले से भी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा चमोली, देहरादून, नैनीताल जनपद से एक-एक पॉजीटिव मामले पाए गए हैं। प्राइवेट लैब से भी एक व्यक्ति की रिपोर्ट आज पॉजीटिव आई है।
पौड़ी गढ़वाल से आज चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। रुद्रप्रयाग जिले से दो लोग और टिहरी गढ़वाल से तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
अब तक 663 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 697 एक्टिव मामले के रूप में मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अब तक तेरह लोगों की विभिन्न बीमारियों से मैत हो चुकी है, जबकि सात लोग प्रदेश से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1380 पहुंच गया है।
अब तक 30620 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी भी 6150 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 48.44 प्रतिशत है।

hb 8 june

Next Post

आईएएस रणवीर सिंह चौहान बने एमडीडीए के उपाध्यक्ष। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का भी अतिरिक्त प्रभार

देहरादून। आईएएस रणवीर सिंह चौहान को एमडीडीए का नया वीसी बनाया गया है। अभी तक इसका दायित्व देहरादून के जिलाधिकारी आईएएस आशीष श्रीवास्तव संभाल रहे थे। आज शासन ने दायित्व में फेरबदल करते हुए आईएएस आशीष श्रीवास्तव से एमडीडीए उपाध्यक्ष […]
20200608 182303

यह भी पढ़े