पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद - Mukhyadhara

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया याद

admin

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिहं ने प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कांगे्रस कार्यकर्ताआंे के साथ पूर्व राष्ट्रपति डाॅ0 स्व0 ए0 पी0 जेे0 अब्दुल कलाम के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर भावभिनी श्रद्वांजली अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डाॅ0 स्व0 कलाम ने वैज्ञानिक एवं इंजीनियर के रूप में भी देश में अनेकानेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर कार्य करना है यही उन्हें सच्ची श्रद्वांजली होगी। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीए) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर देश को विज्ञान के रूप विकासशील देशों के साथ खड़ा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि डाॅ0 स्व0 कलाम ने प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति के रूप में, 1998 में पोखरण द्वितीय परमाणु परिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डाॅ0 कलाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और मिशाइल विकास कार्यक्रम के साथ जुडे़ थे इसी कारण उन्हें ’’मिशाइल मैन’’ भी कहा जाता है। 
     श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि डाॅ0 कलाम ने 5 वर्षों तक देश के राष्ट्रपति के रूप में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किये, और सेवा अवधि के बाद भी वह लगातार शिक्षण, लेखन और सार्वजनिक सेवा में लगे रहे और उनके लेखन, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा को देख्.ाते हुए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। 
     इस अवसर पर महानगर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष श्री लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, गरिमा महरा दसौनी, अध्यक्ष संजय किशोर, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, प्रदेश सचिव दीप बोहरा, मेजर से. नि. मेजर चैधरी हरि सिंह, पार्षद अर्जुन सोनकर, राकेश नेगी, विकास नेगी, सुलेमान अली, विजय पाल रावत, कुलदीप चैधरी  शोभा राम, मोहन काला, सुधीर सुनेहरा, जोत सिंह रावत, अनुराधा तिवाड़ी, उदिमा देवी, महेश चैहान, राजेन्द्र जोशी आदि उपस्थित थे।

Next Post

दिमागी बुखार से बचाव को लगेंगे हैल्थ कैंप

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के किशनपुर में दिमागी बुखार से महिला की मृत्यु हो गई थी। क्षेत्र में बुखार से सम्बन्धित मरीजो का चिकित्सा विभाग द्वारा बीते बुधवार से लगातार सर्विलांस किया जा रहा है।  जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा गांव क्षेत्र […]
health camp

यह भी पढ़े