पति को मारने की साजिश रचने का आरोप, तीन पर मुकदमा - Mukhyadhara

पति को मारने की साजिश रचने का आरोप, तीन पर मुकदमा

admin
IMG 20190826 232658
देहरादून। दून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पत्नी और रिश्तेदारों पर खाने में नशे की गोलियां मिलाकर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि वादी का उसकी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। वादी सचिन अग्रवाल का आरोप है कि उसकी पत्नी उसके परिवार के खाने में नशे की गोलियां मिलाकर देती है। इसका पता चलने के बाद जब पत्नी के मोबाइल की वाॅयस रिकार्डिंग चेक की गई तो पता चला कि वह अपनी बहन और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी संपत्ति हड़पने का षड्यंत्र रच रहे हैं।  सचिन अग्रवाल ने बताया कि उसकी शादी जनवरी 2012 में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया था। हालांकि उस मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लग गई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी अपनी बहन और एक रिश्तेदार के साथ मिलकर षडयंत्र रच रही है। वादी की ओर से पत्नी के मोबाइल की काॅल रिकार्डिंग भी पुलिस को दे दी गई है। मामले में सचिन की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की पूर्व पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य का निधन 

पूर्व डीजीपी कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह उत्तराखंड और देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक थी। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। वह लंबे […]
IMG 20190827 000415

यह भी पढ़े