मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 17 फरवरी का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 17 फरवरी का दिन

admin
rashiphal mukh

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 17 फरवरी का राशिफल (Rashiphal)

दिनांक- 17 फरवरी 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – शुक्रवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – फाल्गुन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – पू.षा.
  • योग – सिद्धि
  • करण- कौलव
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:32
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— धनिष्ठा नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत पारण गोदुग्धेन।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- प्रदोष त्रयोदशी, प्रदोष
  • चतुर्दशी व महाशिवरात्रि व्रत पर्व- शनिवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • द्रौपदी की उत्पत्ति यज्ञ से हुई थी।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 9:14 से 1:25 बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:47 से 12:12 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

क्रोध को जितने में सबसे अधिक सहायक मौन होता है।

17 फरवरी का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है।‌‌ जो लोग राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया है। कल राजनीति में कोई नवीन पद प्राप्त हो सकता है। आपको थोड़ा सा संभल कर खर्च करना चाहिए। बजट बनाकर सभी खर्चों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ऐसी मुलाकात होगी लेकिन आपको धैर्य रखना है। छात्र परीक्षा की तैयारी करते हुए नजर आएंगे। कंपटीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। पिताजी से कल आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

वृषभ राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बिजनेस कर रहे जातक अपने व्यापार में मनचाहा लाभ पाकर काफी खुश नजर आएंगे। नए नए लोगों से संपर्क बनेगा। बिजनेस में विशेष सफलता का दिन है। कल ऑफिस में अपनी गलती स्वीकार करें, आगे से अपने कार्यों को स्वयं पूरा करें, किसी और पर ना छोड़े। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोग जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे. आय बढ़ेगी। नए मेहमान के आगमन से सभी लोग खुश नजर आएंगे। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे।

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातको को अपनी नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। कल आपको नई नौकरी का भी ऑफर आएगा, जिसमें आय अधिक होगी। छात्रों के लिए सफलता आसान है, सामान्य से अधिक मेहनत कल आपको करनी पड़ेगी और आप दिनभर व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको थकान महसूस होगी। माता-पिता संतान के भविष्य के लिए धन का निवेश करेंगे।

कर्क राशि:

आज का दिन आपका बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो कल का दिन आपका खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार वालों का साथ मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की भी योजना बनाएंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। परिवार वालों के साथ कुछ महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर बातचीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने मन की बात कहेंगे, जिससे दोनों के बीच में प्यार और विश्वास देखने को मिलेगा।

सिंह राशि:

आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। जॉब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। राजनीति में अपना कैरियर बना रहे, युवाओं को सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा, सभी लोग आप से काफी खुश नजर आएंगे पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के द्वारा कल आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विरोधी आपका बुरा करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे लेकिन अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस के लिए समय अच्छा है।

कन्या राशि:

आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। आपको आय के निम्न अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंग। आर्थिक सुख से प्रशंसा होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अगर कार्यों की अधिकता है, तो कल छुट्टी ले सकते हैं। कल विरोधी आपका बुरा करने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे लेकिन अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस के लिए समय अच्छा है।

तुला राशि :

आज का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है। संतान के द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा। भाई, बहनों की उच्च शिक्षा के लिए आप अपने मित्रों से बातचीत करते हुए नजर आएंगे, जिसके लिए आप धन का निवेश भी करेंगे। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा। नौकरी कर रहे जातकों को अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आप अपना उधार चुकाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी करते हुए नजर आएंगे।

वृश्चिक राशि :

आज का दिन आपका बेहतर रहने वाला है। जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, कल उन्हें सफलता प्राप्त होगी। कुछ सभाओं को भी संबोधित करने का मौका मिलेगा। बड़े-बड़े नेताओं से मिलने का भी अवसर मिलेगा। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नवीन प्रोजेक्टों को अपने व्यवसाय में शामिल करेंगे। सीनियर से आपको बहस नहीं करनी है।वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा कल आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अवश्य पूरा करना होगा। माताजी से कल आप अपने मन की बात को कह सकते हैं।

धनु राशि :

आज का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. बात करें विद्यार्थी जातकों की तो कल विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी करते हुए नजर आएंगे। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च अधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। पिताजी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद ले। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। विद्यार्थी एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशि :

दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत ही बढ़िया है। कल आपको अचानक से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कुछ समय से स्वास्थ्य में चल रहा उतार-चढ़ाव आपको परेशान करेगा।

कुंभ राशि :

दिन भाग्य का साथ मिलेगा। आपको सभी क्षेत्रों से कुछ ना कुछ शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कल के दिन छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। प्रेम योग भी कल आपकी राशि में बन रहा है। प्रिय से नज़दीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के साथ आप कुछ पल अकेले में भी व्यतीत करेंगे। संतान के द्वारा आपको सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति भी कल आपको प्राप्त होगी।

मीन राशि :

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर बातचीत करते हुए नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्य के द्वारा परिवार में बहुत दिनों से चल रहा वाद-विवाद समाप्त होगा। सभी लोग एक साथ मिलजुल कर रहेंगे। शाम के समय बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आप अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।

Next Post

उपलब्धि : भारतीय मूल के Neel Mohan बने यूट्यूब के नए सीईओ, सुसान वोज्स्की ने पद से दिया इस्तीफा

उपलब्धि : भारतीय मूल के नील मोहन (Neel Mohan) बने यूट्यूब के नए सीईओ, सुसान वोज्स्की ने पद से दिया इस्तीफा मुख्यधारा डेस्क गूगल, इंफोसिस के बाद अब यूट्यूब के सीईओ भी भारतीय मूल के होंगे। भारतीय मूल के नील […]
youtube

यह भी पढ़े