ब्रेकिंग : वन भूमि पर अतिक्रमण (Encroachment) हटाओ अभियान में 23 नदियाँ चिन्हित, उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ वन भूमि से हटाया अतिक्रमण: धकाते - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : वन भूमि पर अतिक्रमण (Encroachment) हटाओ अभियान में 23 नदियाँ चिन्हित, उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ वन भूमि से हटाया अतिक्रमण: धकाते

admin
IMG 20230601 WA0067

ब्रेकिंग: वन भूमि पर अतिक्रमण (Encroachment) हटाओ अभियान में 23 नदियाँ चिन्हित, उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ वन भूमि से हटाया अतिक्रमण: धकाते

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी पराग मधुकर धकाते के नेतृत्व में इन दिनों वन भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर शोर से चल रहा है। अब तक पिछले 50 दिनों में राज्य में कुल 2102 एकड़ वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त किया गया है।

उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नोडल अधिकारी पराग मधुकर धकाते ने मुख्यधारा  को जानकारी देते हुए बताया कि नदियों के किनारे वन भूमि पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत 23 नदियाँ चिन्हित की गई हैं।

अभियान के अन्तर्गत आज तराई पश्चिमी वन प्रभाग के कोसी नदी के किनारे पर वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण किये गये दुकान, मकान व अन्य अवैध निर्माण को हटाया गया है।

उन्होंने बताया कि आज 102 एकड़ वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त किया गया।

विगत 50 दिनों में उत्तराखंड में कुल 2102 एकड़ वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। अभी तक वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण की गई 450 से ज़्यादा मज़ारों को हटाया गया है।

Next Post

2 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 2 जून को कैसा रहेगा आपका राशिफल 

2 June 2023 Rashiphal: जानिए आज शुक्रवार 2 जून को कैसा रहेगा आपका राशिफल दिनांक:- 02 जून 2023 🌺 आज का पंचांग 🌺 दिन:- शुक्रवार युगाब्दः- 5125 विक्रम संवत- 2080 शक संवत -1945 अयन – सौम्यायण (उत्तरायण) गोल – सौम्यायण […]
Rashiphal

यह भी पढ़े