ब्रेकिंग: महापौर के निगम कार्यालय (Corporation Office) के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में मचा हड़कंप - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: महापौर के निगम कार्यालय (Corporation Office) के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में मचा हड़कंप

admin

ब्रेकिंग: महापौर के निगम कार्यालय (Corporation Office) के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में मचा हड़कंप

  • लेटलतीफ कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के मेयर ने  नगर आयुक्त को दिए निर्देश
  • अधिकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर रखें नजर: अनिता ममगाई

ऋषिकेश/मुख्यधारा

महापौर अनिता ममगाई ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।

anita 2

नगर निगम कर्मचारियो की लेटलतीफी की सूचना पर महापौर ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अपनी सीट से गायब रहे कर्मचारियों की एक दिन की तनख्वाह काटने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज दिखी मेयर ने सख्त लहजे में कहा कि कर्मचारियों की आरामपरस्ती की आदतों से जनता को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसे वह बर्दाश्त नही करेंगी।

यह भी पढें : Uttarakhand: उपनल (UPNL) कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ये आदेश हुआ जारी

उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों से शाखा के कामकाज की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मेयर अनिता ममगाई लेखा शाखा पहुंचीं, वहां मुख्य लेखाधिकारी ने उन्हें पूरी लेखा शाखा का दौरा करवाया। साथ ही लेखा शाखा के कामकाज और नियुक्त स्टाफ के बारे में मेयर को जानकारी दी। इसके बाद मेयर निगम के अन्य विभागों का दौरा किया।

anita 3

मेयर ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी यह सुनिश्चित करे कि उनके स्तर पर कोई भी कार्य लंबित न रहे। साथ ही अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने स्टाफ पर निगरानी रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों पर एक्शन लेते हुए हाजरी रजिस्ट्रर अपने कार्यालय में मंगवाया और बिना सूचना के अनुपस्थित दिखे कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: देहरादून जिले में पुलिस उप निरीक्षकों (SI Transfer) के तबादले, देखें सूची

Next Post

Uttarakhand: सूबे का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर (Vidya Samiksha Kendra) तैयारः डॉ. धनसिंह रावत 

Uttarakhand: सूबे का विद्या समीक्षा केन्द्र बनकर (Vidya Samiksha Kendra) तैयारः डॉ. धनसिंह रावत  केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे केन्द्र का शुभारम्भ शिक्षकों एवं छात्रों का होगा ऑनलाइन मूल्यांकन एवं अनुश्रवण देहरादून/मुख्यधारा सूबे में शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन प्लेटफार्म […]
u 1 4

यह भी पढ़े