Corona न्यूज़ : प्रदेश में आज 146 पॉजिटिव। तीन और लोगों की मौत। एक्टिव मामले हुए 3032 - Mukhyadhara

Corona न्यूज़ : प्रदेश में आज 146 पॉजिटिव। तीन और लोगों की मौत। एक्टिव मामले हुए 3032

admin
corona virus

देहरादून। उत्तराखंड में आज 146 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके साथ ही अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3032 हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 3 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है।

आज शाम 8:00 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 3352 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, जबकि 146 लोग पॉजिटिव पाए गए। आज 107 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया, जबकि आज 3083 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक 156823 लोगों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। अभी भी 8002 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 58.44% है।

आज सबसे ज्यादा 51 मामले देहरादून जिले से पाए गए हैं। इनमें 21 लोग पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे, जबकि 30 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। हरिद्वार जिले में पाए गए सभी 28 लोग भी पुराने मरीजों के संपर्क में आए थे। नैनीताल जिले में पाए गए 33 लोग भी पुराने मरीजों के संपर्क में आने के कारण ही पॉजिटिव हुए।

पौड़ी जिले से दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। रुद्रप्रयाग व टिहरी से भी दो-दो मरीज पाए गए। उधम सिंह नगर से 10 लोग पॉजिटिव आए, जबकि उत्तरकाशी जिले से 12 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अल्मोड़ा जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया और चमोली जिले से 5 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यहां से तीन लोग सैन्य कर्मी हैं।

20200802 201837

20200802 201900

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड : भाजपा विधायक अपनी ही सरकार के फैसलों को लगा रहे पलीता

Next Post

बड़ी खबर: रक्षाबंधन के दिन आज 207 कोरोना संक्रमित। कुल आंकड़ा 7800 पहुंचा

देहरादून। उत्तराखंड में आज 207 कोरोना पाॅजीटिव मामले सामने आए हैैं। आज एक ही जिले में सौ से अधिक मामले आए हैैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7800 पहुंच गया है, जिनमें से 4538 मरीज स्वस्थ […]
corona

यह भी पढ़े