ब्रेकिंग: अवैध खनन (illegal mining) करने पर विकासनगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक डंपरों से 7 लाख का जुर्माना वसूला। मचा हड़कंप - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: अवैध खनन (illegal mining) करने पर विकासनगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक डंपरों से 7 लाख का जुर्माना वसूला। मचा हड़कंप

admin
1650374835098

विकासनगर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा  राज्य में अवैध खनन (illegal mining) एवं खनन के अवैध भंडारण तथा परिवहन पर जिलाधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त के अनुपालन में  जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने जनपद में अवैध खनन (illegal mining) एवं खनन के अवैध परिवहन पर सख्ती से कार्रवाई किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तहसील विकासनगर क्षेत्रांतर्गत हिमाचल प्रदेश से उत्तराखण्ड राज्य में परिवहन की जाने वाली प्रतिबंधित खनिज सामग्री के परिवहन पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने हेतु सयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।

1650374855306

विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत 13 डम्पर, 1 महिन्द्रा पिकअप एवं 1 ट्रेक्टर ट्रौली को अवैध खनन/परिवहन (illegal mining) एवं हिमाचल प्रदेश से प्रतिबंधित सामग्री का परिवहन करने पर कार्यवाही करते हुए धनराशि रूपये 07 लाख का अर्थदण्ड/जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम कैचीवाला में 1232 टन आरबीएम, ग्राम आदुवाला में 2332 टन मिट्टी/आरबीएम भरान तथा डकरानी में 179 घनमीटर तथा 517 टन अवैध उप खनिज (illegal mining) का भण्डारण पाया गया। जिसकी जांच कर अवैध खनिज पर अर्थदण्ड आरोपित किए जाने हेतु पत्रावली पे्रषित की गई है।

WhatsApp Image 2022 04 19 at 6.23.17 PM

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन जनपद देहरादून में अवैध खनन (illegal mining), खनन के अवैध भण्डारण एवं उसके परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए तहसील स्तरों पर बनायी गई टीमों द्वारा निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है,जो आगे भी जारी रहेगी।

 

 

यह भी पढें: दु:खद (Accident): यहां रात के अंधेरे में ट्राला दुर्घटनाग्रस्त। दो लोगों की मौके पर ही मौत

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की परीक्षाओं (exam) की समय सारिणी। देखें आदेश

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: उत्तराखंड बोर्ड (uttarakhand board) ने इन परीक्षार्थियों को दिया अंतिम अवसर। पढ़ें आदेश

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले transfer। देखें सूची

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग : STF उत्तराखंड की सबसे बड़ी कार्यवाही। यहां गैंगस्टर की 153 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की कुर्की के आदेश

 

यह भी पढें: …तो धामी (dhami) की अनदेखी पड़ सकती है कांग्रेस (congress) पर भारी!

Next Post

ब्रेकिंग: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (lok sewa ayog) की इस परीक्षा का रिजल्ट जारी। देखें अपने रोल नंबर

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (lok sewa ayog) ने 13 मार्च 2022 को आयोजित हुई उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जू.डि.) परीक्षा 2021 का प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सफल अनुक्रमांकों के अभ्यर्थियों को (लिखित) मुख्य परीक्षा […]

यह भी पढ़े