दु:खद (Accident): यहां रात के अंधेरे में ट्राला दुर्घटनाग्रस्त। दो लोगों की मौके पर ही मौत - Mukhyadhara

दु:खद (Accident): यहां रात के अंधेरे में ट्राला दुर्घटनाग्रस्त। दो लोगों की मौके पर ही मौत

admin
road accident tyuni

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ से बुरी खबर सामने आ रही है, जहां एक ट्राला वाहन पिथौरागढ़-धारचूला मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त (Accident) हो गया। जिससे उसमें सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र पिथौरागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ से जानकारी मिली कि एक ट्राला वाहन दुर्घटनाग्रस्त (Accident) हो गया।

यह हादसा (Accident) तहसील कनालीछीना के अंतर्गत पिथौरागढ़-धारचूला मोटरमार्ग पर एक ट्राला वाहन संख्या 09E61701 टाटा टीएलआर, जो कि चंपावत से गुंजी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही गुडौली पुल के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उक्त वाहन ग्रिफ का था। वाहन में चालक और एक अन्य व्यक्ति सवार थे। उक्त दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में वाहन चालक चबन गोरख हरिदास (39) पुत्र हरिदास दुगड्डू, चवन निवासी रांतजन सोलापुर महाराष्ट्र हाल निवासी 209, एसएसएनटी (चंपावत, ग्रिफ) एवं मनोज राम(35) पुत्र प्रेम राम निवासी केतार कन्याल, तहसील डीडीहाट (मजदूर) शामिल हैं।

Screenshot 20220419 175827 Drive.jpg 1

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी की परीक्षाओं (exam) की समय सारिणी। देखें आदेश

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: उत्तराखंड बोर्ड (uttarakhand board) ने इन परीक्षार्थियों को दिया अंतिम अवसर। पढ़ें आदेश

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में बंपर तबादले transfer। देखें सूची

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग : STF उत्तराखंड की सबसे बड़ी कार्यवाही। यहां गैंगस्टर की 153 करोड़ की चल-अचल संपत्ति की कुर्की के आदेश

 

यह भी पढें: …तो धामी (dhami) की अनदेखी पड़ सकती है कांग्रेस (congress) पर भारी!

Next Post

ब्रेकिंग: अवैध खनन (illegal mining) करने पर विकासनगर क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक डंपरों से 7 लाख का जुर्माना वसूला। मचा हड़कंप

विकासनगर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा  राज्य में अवैध खनन (illegal mining) एवं खनन के अवैध भंडारण तथा परिवहन पर जिलाधिकारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त के अनुपालन में  जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश […]
1650374835098

यह भी पढ़े