26 May 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 26 मई 2023 का राशिफल - Mukhyadhara

26 May 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 26 मई 2023 का राशिफल

admin
Rashiphal

26 May 2023 Rashiphal: जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार 26 मई 2023 का राशिफल

दिनांक:- 26 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- शुक्रवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – ग्रीष्म
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – आश्लेषा
  • योग – ध्रुव
  • करण- गर
  • दिशा शूल- पश्चिम दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:09
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— कृत्तिका नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • अर्जुन ने अंजलिक बाण मारकर कर्ण के मस्तक को काटा था।
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- गंगा दशहरा – मंगलवार।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 10:14 से 11:55 बजे तक।

🌺🌼सुविचार🌼🌺

सुख और दुःख जीवन के बगिया के दो पौधे हैं और मनुष्य स्वयं उसके माली ।

26 मई का राशिफल

मेष राशि:

आज व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे जिससे आप अपने बच्चों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और वे आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहना होगा क्योंकि आज आपको कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है जिससे आप चिंतित रहेंगे। अगर आज आप कहीं पैसा लगाते हैं तो आने वाले समय में आपको दोगुना लाभ होगा। व्यापार में लाभ हो सकता है, नई योजनाएं बनेंगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेंगी। रोमांस में सफलता मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी। आपको अपने प्रयासों से लोकप्रियता और सम्मान मिलेगा। रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ राशि:

आज का दिन अच्छा रहने वाला है, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में काम कर रहे हैं उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी। आज आप कुछ नए लोगों से संबंध बना सकते हैं। आज अचानक आपको कोई बड़ी रकम मिल सकती है जिससे आप अपनी संतान की जिम्मेदारी को पूरा करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज उनके अधिकारी किसी ऐसे फायदे और सौदे के बारे में बता सकते हैं, जिससे वे प्रसन्न होंगे। जोखिम न लें। नए संबंधों को लेकर सतर्क रहें। वृषभ राशि के जातक यदि कोई गलती करते हैं तो आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विकास व विस्तार हो सकता है। आज आपको उपहार मिल सकते हैं। वृष राशि के जातक संतान की चिंता से मुक्त होंगे। तनाव हो सकता है। आज दूसरों के झगड़े में न पड़ें। आज चीजों को संभालकर प्रयोग करें।

मिथुन राशि:

आज किसी कारण से तनाव में रहेंगे। आज के दिन अपने परिवार की सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने शत्रुओं की चाल को समझना होगा, तभी आप अपने परिवार की सुख-शांति बनाए रख पाएंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आज आपको अपनी सूझबूझ से लिए गए फैसले में सफलता जरूर मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। मिथुन राशि के जातक यात्रा कर सकते हैं, व्यापार या निजी कार्य से सुखद यात्रा हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों के चक्कर में न पड़ें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। वरिष्ठ लोगों की मदद मिलेगी।

कर्क राशि:

आज साथ दे रहा है। रचनात्मक कार्यों में आज का दिन सफल रहेगा। विद्यार्थियों को आज किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सोचने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप भी दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन मदद यह देखकर करें कि लोग इसे आपका स्वार्थ न समझें। आज कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्न होगा। दूसरों के भरोसे बैठे रहने से नुकसान होगा। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। खुद के फैसले फायदेमंद रहेंगे। मानसिक संतोष और प्रसन्नता रहेगी। नए विचारों और योजनाओं पर चर्चा होगी। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि:

आज का दिन कोई बेहतरीन अवसर लेकर आएगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातक यदि कोई छोटा-मोटा व्यापार करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए समय निकालने में सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी पर आज विश्वास गहराएगा लेकिन आज आपके पिता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आप थोड़े चिंतित रहेंगे। घर-बाहर सुख-समृद्धि रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य में विलंब चिंता का विषय बनेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा।

कन्या राशि:

आज परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुरुषार्थ के निमित्त किया गया कार्य सार्थक हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों के साथ अधिक सहयोग की आवश्यकता होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कन्या राशि के जातकों के लिए रोजगार में तरक्की और लाभ की संभावना है। लाभकारी समाचार मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज आपको सफलता मिल सकती है। सामाजिक और राजनीतिक ख्याति में वृद्धि हो सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा।

तुला राशि:

आज किसी कारण से आर्थिक संकट आ सकता है। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और साथ भरपूर मात्रा में मिल रहा है। व्यापार में किसी नई डील को अंतिम रूप देने के लिए आज आप अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की मदद मिलेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। सावधानी से कार्य करें। व्यापार में आज नए अनुबंध न करें। आर्थिक संकट रहेगा।

वृश्चिक राशि:

आज आर्थिक लाभ का दिन है। यदि आप किसी शेयर बाजार या लॉटरी में अपना पैसा लगाते हैं तो यह आपको लाभ जरूर देगा, लेकिन इसमें आपको दूसरों की सलाह लेने से बचना होगा। प्रेम जीवन में यदि कोई बाधा आ रही थी तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से आज आपको हर्ष की कोई खबर सुनने को मिल सकती है। पुराने मित्रों व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में विश्वसनीयता बनाए रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका हुआ धन मिलने से धन का संचय हो सकता है। नई योजनाएं शुरू होंगी।

धनु राशि:

आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी, इसलिए आज वही काम करने की कोशिश करें, जिसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। आज शाम को परिजनों से आपको कोई उपहार मिल सकता है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास में सफल होंगे। घर के बाहर पूछताछ होगी। आय में वृद्धि होगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। धनु राशि के परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है। आज व्यवसायिक कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर राशि :

आज का दिन बहुत ही फलदायी रहेगा। नौकरी में आज आपको किसी महिला अधिकारी का सहयोग देखने को मिल रहा है। आज परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज के दिन यदि आप किसी से कर्ज मांगते हैं तो वह आसानी से मिल जाएगा लेकिन आज के दिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। निवेश शुभ रहेगा। बाहरी मदद से काम बनेंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। आपसी संबंधों को महत्व देते हुए रोमांस में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि :

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कई काम एक साथ आने से आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। आज आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और इसका लाभ जरूर उठाएंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रॉपर्टी के बड़े सौदे बड़ा मुनाफ़ा दे सकते हैं। कुंभ राशि वालों को बिजनस में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी।

मीन राशि :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। जो लोग आजीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उन्हें अवश्य ही सफलता मिलेगी। आज शाम के समय किसी मित्र या पड़ोसी से आपका कुछ तनाव हो सकता है, जिससे आपका मन अशांत रहेगा, लेकिन आज आप अपने पिता के सहयोग से अपनी समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। आज आपको ऐसी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा जहां से लाभ होगा। आवास संबंधी समस्या का समाधान होगा। आज आलस्य न करें। संतान के व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। विवाद से बचें।

Next Post

केंद्र सरकार के 9 साल: अपने 9 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार (Modi government) ने कई बड़े फैसलों के साथ पार्टी का विस्तार भी आगे बढ़ाया

केंद्र सरकार के 9 साल: अपने 9 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार (Modi government) ने कई बड़े फैसलों के साथ पार्टी का विस्तार भी आगे बढ़ाया भाजपाइयों में जश्न का माहौल मुख्यधारा डेस्क सियासत और सत्ता की दृष्टि से […]
m 1 11

यह भी पढ़े