बड़ी खबर: देहरादून में 30 अक्टूबर को गरजेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

admin
amit shah

देहरादून/मुख्यधारा

देहरादून में आगामी 30 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह जनसभा में हुंकार भरेंगे। जनसभा दून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगी।

जानकारी के अनुसार आज देहरादून भाजपा मुख्यालय में रणनीतिक बैठक आयोजित हुई। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड पहुंचने की जानकारी मिली।

देहरादून में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही आगामी 2022 के चुनाव के लिए शंखनाद भी हो जाएगा। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमित शाह की रैली में एक लाख कार्यकर्ताओं के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन को लेकर पार्टी संगठन तैयारियों में जुट गया है। इस दौरान अमित शाह 2022 चुनाव तैयारियों को भांपने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकेंगे।

इससे पूर्व गृह मंत्री अमित शाह बीते 21 अक्टूबर को भी उत्तराखंड दौरे पर आए थे। तब उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया था।

 

यह भी पढ़े :सियासत: कहीं जाना होगा तो चर्चा-वर्चा नहीं करूंगा, इस मामले में पक्का ठाकुर हूं: हरक सिंह

 

यह भी पढ़े: बड़ी खबर : कांग्रेस सरकार आने पर भंग होगा देवस्थानम बोर्ड : हरीश रावत

 

यह भी पढ़े: दुःखद : बागेश्वर में दो वाहनों की जबर्दस्त टक्कर। पांच की मौत व सात घायल

 

यह भी पढ़े : खटीमा में CM धामी ने सुनी आम जनता की समस्याएं

 

Next Post

गर्भवती महिलाओं व बच्चों को किया जाएगा शत प्रतिशत टीकाकरण

चमोली/मुख्यधारा जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत संचालित विविध कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा की। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शतप्रतिशत टीकाकरण एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों तक […]
tikakraan

यह भी पढ़े