मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा साल 2022 का अंतिम दिवस - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा साल 2022 का अंतिम दिवस

admin
Rashiphal

मुख्यधारा पर आज का पंचांग राशिफल (Rashiphal), जानिए कैसा रहेगा साल 2022 का अंतिम दिवस

दिनांक- 31 दिसम्बर 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – शनिवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – हेमन्त
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – पौष
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- नवमी
  • नक्षत्र – रेवती
  • योग – परिघ
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:43
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— पू.षा. नक्षत्र में
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) समाप्ति आज दि.4:34 में ।
  • 🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत – सोमवार ।
    🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • बर्बरीक के सिर को चण्डिका देवी ने अमर किया था ।
    🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:43 से 8:05 म.
  • 1:15 से 2:19 एवं सा. 3:54 से 5:19 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 9:22 से 10:42 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

उपकार करना मित्रता का लक्षण है और अपकार करना शत्रुता का लक्ष्मण है ।

31 दिसंबर का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कुछ शारीरिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। किसी बात को लेकर मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं। खर्चे अधिक होंगे। आमदनी कम होगी। प्रयास से सफलता मिलेगी। भाग्य की बदौलत आपके कुछ काम बन जाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। कहीं से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी अपने मन की बात कहेंगे।

वृषभ राशि:

आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई विशेष लाभ आपको मिल सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके ट्रांसफर के योग हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन में चल रहे लोग अपने पार्टनर के लिए कोई बढ़िया तोहफा लेकर आने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, इसलिए सावधान रहें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। काम के मामले में आपको फायदा होगा। पारिवारिक माहौल भी आपको अच्छे परिणाम हासिल करने में मदद करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपका जीवनसाथी आपसे घरेलू कामों में मदद मांग सकता है। लव लाइफ में कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

कर्क राशि:

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन में अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा।

सिंह राशि:

आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्त होगा। परिवार पर ध्यान देंगे। घरेलू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें, सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। बेवजह किसी से उलझना आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्‍छा है और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि:

आज साथ दे रही है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने का संकेत दे रहा है। दोस्तों की मदद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और शिक्षा में रुकावट आ सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। संतान से किसी बात पर आपकी अनबन हो सकती है। पारिवारिक वातावरण कुछ अशांत हो सकता है क्योंकि किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

तुला राशि:

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने परिवार पर भी ध्यान देंगे और आय का भी बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। आपको फायदा होगा और स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी खास व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके उत्पाद की मांग बढ़ेगी, जिससे आमदनी अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ अच्‍छा वक्‍त कटेगा। आपको निजी कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी शामिल होना पड़ेगा।

धनु राशि:

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि होगी, जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों की सलाह से आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज सुखी रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है।

मकर राशि:

महीने का आखिरी दिन अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्चे कम होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। गुस्से को अपने स्वभाव से दूर रखें। बेवजह किसी के सामने अपना गुस्सा जाहिर न करें। नौकरी सुख देगी। व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल है। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के लिए मन में चल रही दुविधा को सामने रखने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप परिवार में सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।

कुंभ राशि:

आज का दिन बेहतर रहेगा। खर्चे कम होंगे और आप निवेश के बारे में सोच सकते हैं। आमदनी में थोड़ी वृद्धि होगी जिससे आप प्रसन्न भी रहेंगे। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको लाभ देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि:

साल का आखिरी दिन सफलता देने वाला हो सकता है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। आज किसी खास दोस्त से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर संतुष्टि का भाव रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है, अपने प्रिय से झगड़ा हो सकता है, वहीं शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश नजर आएंगे और जीवनसाथी आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है।

Next Post

Uttarakhand Recruitment : उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी : अब इस विभाग में निकली भर्ती, 13 जनवरी को आवेदन की अंतिम तिथि, पढें पूरी डिटेल

देहरादून/मुख्यधारा नव वर्ष 2023 उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं (Uttarakhand Recruitment) के लिए खुशखबरी लेकर आ रही है। इस मौके पर जहां कई परीक्षाओं के लिए परिणाम घोषित हो रहे रहे हैं तो वहीं कई विभागों द्वारा भर्ती विज्ञापन (Uttarakhand Recruitment) […]

यह भी पढ़े