9 May 2023 Rashiphal: जानिए आज मंगलवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल  - Mukhyadhara

9 May 2023 Rashiphal: जानिए आज मंगलवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल 

admin
Rashiphal 1

9 May 2023 Rashiphal: जानिए आज मंगलवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल

दिनांक:- 09 मई 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- मंगलवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – ज्येष्ठ
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- चतुर्थी
    नक्षत्र – मूल
  • योग – सिद्धि
  • करण- बव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:19
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— भरणी नक्षत्र में
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ में राजाओं को जीतकर धन इकट्ठा करके लाने के कारण अर्जुन को धनंजय कहा जाता है।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 7:05 से.8:44 एवं 1:39 से 3:16. बजे तक।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 3:13 से 4:53 बजे तक।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

भलाई करने का एक छोटा सा काम हजारों प्रार्थनाओं से बढकर है।

9 मई का राशिफल

मेष राशि:

आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन माता के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त दिखाई देंगे। यदि आज आपको किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर ही जाएं क्योंकि आज यात्रा कष्टकारी हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई विवाद चल रहा था तो आज संबंधों में सुधार आएगा। बड़ों का आशीर्वाद आज आपको मिलेगा और नए काम पर कुछ समय के लिए रोक लगाना सही रहेगा।

वृषभ राशि:

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा, लेकिन परिवार के कुछ सदस्यों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और भाइयों के साथ पारिवारिक व्यवसाय को बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं। अगर आज आपको किसी यात्रा पर जाना है तो जरूरी चीजों को जांच कर ही जाना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि:

आज का दिन अच्छा है। आप आज के दिन अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा था तो वह आज फिर से खड़ा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, आज आपको पुराने निवेश से लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हो सकती है।

कर्क राशि:

आज अपने काम को जल्दी से पूरा करने की कोशिश करेंगे ताकि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता सकें। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के भरपूर मौके मिलेंगे। आज आप अपने बॉस के साथ किसी जरूरी काम पर भी चर्चा कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज पूरे लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि:

आज किस्‍मत का साथ मिल रहा है और आपकी ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी। यदि आप अपनी बहन के विवाह को लेकर चिंतित थे तो आज के दिन वह समाप्त हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। आज आपके आस-पड़ोस के लोगों से विवाद होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। आज विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा।

कन्या राशि:

दिन व्यस्तता में बीतेगा। आज आप अपने घर की मरम्मत और साज-सज्जा पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं और इसके लिए आप अपने परिजनों से चर्चा भी करेंगे। आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपका जीवनसाथी आपसे खुश नज़र आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे। आज शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। नौकरीपेशा जातकों पर आज काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन आप अपनी मेहनत से शाम तक सारे काम निपटा लेंगे।

तुला राशि:

आज का दिन अच्छा बीतेगा। व्यापार में उन्नति होने से आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और इससे आपके मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी, लेकिन आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। यदि आप चल संपत्ति के विवाद का सामना कर रहे हैं तो आपकी जीत हो सकती है। दोपहर के समय आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने का भी मन बना सकते हैं। आज आप अपनी संतान के विवाह के प्रस्ताव को स्वीकार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि:

आज आपकी बातों से परिवार के लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आज आप अपने पिता से सलाह ले सकते हैं, उनकी सलाह आपके कारोबार के लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यदि आज आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन देना है तो संभलकर ही दें, क्योंकि इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी को डिनर पर बाहर ले जा सकते हैं।

धनु राशि:

आज का दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। आज पूरा दिन संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी से यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो सकता है। माता-पिता के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम का समय आप धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। यदि आज कोई बीमारी आपको परेशान कर रही है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें, नहीं तो बाद में यह और भी कष्टदायक हो सकती है।

मकर राशि:

आज काम का दबाव अधिक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। जिससे आप परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे और परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सलाह है कि वाहन संभलकर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। शाम को कुछ समय आप मौज-मस्ती में बिताएंगे। आज योग्य लोगों के विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। विद्यार्थी यदि आज किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए आगे आ सकते हैं।

कुंभ राशि:

आज सुबह से ही हर मामले में सक्रिय रहेंगे। आज आप अपने सभी पुराने और रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए सुबह से ही तैयार हो जाएंगे। अगर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की सोचेंगे तो वह भी पूरा हो जाएगा। ससुराल पक्ष से आज धन लाभ हो सकता है। यदि आपका कोई पैसा अटका हुआ था तो आज वह भी मिल सकता है जिससे आपके मन में खुशी की लहर दौड़ेगी और आज आप अपने परिजनों की सभी जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

मीन राशि:

आज आप अपने भाई-बहनों की भी मदद करेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आज आपको अपने व्यवसाय में किसी मित्र के बहकावे में नहीं आना है अन्यथा भविष्य में आपका नुकसान हो सकता है। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था तो वह आज फिर भड़क सकता है। इससे आपको तनाव हो सकता है। आज आपको अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि यदि कोई रोग उन्हें सता रहा है तो आज फिर पनप सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

Next Post

दु:खद हादसा: एमपी के खरगोन (Khargone) में बस पुल से गिरी, 15 लोगों की मौत, 35 घायल, वीडियो

दु:खद हादसा: एमपी के खरगोन (Khargone) में बस पुल से गिरी, 15 लोगों की मौत, 35 घायल, वीडियो बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, रेस्क्यू अभियान जारी मुख्यधारा डेस्क मध्य प्रदेश में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ‌एमपी […]
d 1 5

यह भी पढ़े