मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार 8 फरवरी 2023 का दिन  - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल (Rashiphal), जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार 8 फरवरी 2023 का दिन 

admin
rashiphal

मुख्यधारा पर आज का पंचांग, राशिफल, (Rashiphal) जानिए आपके लिए कैसा रहेगा बुधवार 8 फरवरी 2023 का दिन 

दिनांक- 08 फरवरी 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – बुधवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शिशिर
  • काल (राहु)- पूर्व दिशा
  • मास – फाल्गुन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- तृतीया
  • नक्षत्र – पू.फा.
  • योग – अतिगण्ड
  • करण- वणिज
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:38
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— धनिष्ठा नक्षत्र में
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- गणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत- गुरुवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • अर्जुन को गांडीव वरुण ने दिया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 9:17 से 10:39 एवं 12:01 से 1:33 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 12:12 से 1:36 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

मन की शांति से बड़ा वस्तु इस संसार में कुछ भी नहीं है ।

8 फरवरी का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन पड़ सकता है। साथ ही संतान से भी कुछ निराशा हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। कोई गुप्त शत्रु या विरोधी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। परिजनों के साथ खुशी-खुशी दिन शेयर करेंगे, जिससे चिंता कुछ कम होगी। घरेलू और प्रोफेशनल मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग रहेंगे।

वृषभ राशि :

दिन आज शांतिपूर्ण रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के योग बनेंगे। राजकीय क्षेत्र में लाभ मिल सकता है और जनसंपर्क का पूरा लाभ मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए संपर्क से फायदा होगा और कारोबार व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी खास मामले में आपके पिता का सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा। शाम के समय कुछ गलत लोगों से मिलने से परेशानी हो सकती है, इसलिए संभलकर रहें और निजी जीवन के लिए भी समय निकालें।

मिथुन राशि :

आज कोई विशेष वस्तु खोने या चोरी होने का भय रहेगा। पारिवारिक जीवन के साथ किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनाएंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और फैमिली बिजनस में धन में भी वृद्धि के स्पष्ट संकेत मिलेंगे। संतान को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए सौदे मिलने से लाभ की स्थिति बन सकती है। छात्रों को आगे की योजना बनाने में समय लगेगा, उसके लिए प्रयास करते रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी और दिन सुखद रहेगा।

कर्क राशि :

आज खर्चे कुछ अधिक रहेंगे लेकिन दूसरी ओर अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रोजगार के क्षेत्र में आपको कुछ अवसर मिलेंगे। संतान को लेकर सभी कर्तव्यों का पालन ठीक से कर पाएंगे, जो लोग नया व्यापार कर रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में जो काम आपके हाथ में है, उससे साख मजबूत होगी और कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि :

आज खर्चों की अधिकता रहेगी और सेहत में गिरावट आ सकती है। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन वे आपस में उलझे रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और निजी जीवन में रोमांस बना रहेगा। लव लाइफ में आपके पार्टनर को मिली किसी भी सफलता से आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आंखों में परेशानी हो सकती है और बेवजह भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में विदेशी माध्यमों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि :

आज नया वाहन खरीदने पर विचार करेंगे। वाकपटुता और कार्यकुशलता से अटके हुए काम आप निकाल पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तूती बोलेगी। कुछ दोस्तों को आपकी जरूरत होगी और आप उनकी मदद करेंगे। रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान को लेकर चिंता थी, कुछ हद तक दूर होगी। किसी कानूनी मामले में जीत की खबर मिल सकती है, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशी की लहर दौड़ जाएगी।

तुला राशि :

तुला राशि वालों के आस-पास की स्थिति सुखद वातावरण बनाएगी। परिजनों के बीच प्रेम की भावना रहेगी और कोई शुभ मांगलिक कार्य होने की संभावना बनेगी। लेनदेन की समस्या से निजात मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। आपके हाथ में पैसा आ सकता है। निजी जीवन में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी यात्रा पर जाने की स्थिति बनेगी। सरकारी मामलों में सफलता व आर्थिक लाभ संभव है।

वृश्चिक राशि :

आज जोखिम भरे निवेश में सफलता मिल सकती है और किसी तीर्थ स्थान की यात्रा करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता का लाभ मिलेगा और जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कोट कचहरी के मामले में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और रोजगार के क्षेत्र में परेशानियों से निजात मिलने के योग बनेंगे। व्यापार करने वालों को धन के नए स्रोतों से लाभ के संकेत मिलते हैं।

धनु राशि :

आज सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी भी आपकी तारीफ कर सकते हैं। शासन-प्रशासन के लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई लाभ मिलने की संभावना रहेगी। यदि आप पारिवारिक बिजनस करते हैं तो उसमें आगे बढ़ने के लिए परिजनों से चर्चा करेंगे। शाम को आपको कुछ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आएगा।

मकर राशि :

आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा का एहसास होगा और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में अच्छी सफलता मिल सकती है। रोजगार के मामले में चल रहे प्रयास कारगर रहेंगे और नौकरी मिलने की संभावना बनेगी। आप जहां काम करते हैं, वहां साथ काम करने वाले लोगों का सहयोग और प्यार मिलेगा, जिससे आपका मन भावुक हो जाएगा। अगर आप अभी तक अविवाहित हैं तो कोई खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शाम के समय किसी से बेवजह के झगड़े में न पड़ें।

कुंभ राशि :

आज सुखद रहेगा और भाई-बहनों से भी संबंध सुधरेंगे। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा क्योंकि इससे लव लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापार में सुधारात्मक स्थितियां बनी रहेंगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसे नजरअंदाज न करें। घर में मेहमानों के आने के अच्छे संकेत हैं, उनके मामले में कोई कमी नहीं छोड़ते।

मीन राशि :

आज जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचना चाहिए। छात्रों को भविष्य की नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा और वे एकाग्रता के साथ तैयार करेंगे। किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने से बचें। खासतौर पर अगर अपने सगे-संबंधियों से नहीं तो यह आपके संबंधों को खराब कर सकता है। धार्मिक यात्रा या दान-पुण्य करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है, लेकिन यात्रा ज्यादा सुखद नहीं रहेगी, इसलिए संभलकर चलें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मजबूत रहेगा और व्यापार में लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है।

Next Post

Earthquake : तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद मासूम भाई-बहन की आई मार्मिक तस्वीर, अब तक 8000 लोगों की गई जान, सैकड़ों लोग अभी भी दबे हैं मलबे में

Earthquake : तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप के बाद मासूम भाई-बहन की आई मार्मिक तस्वीर, अब तक 8000 लोगों की गई जान, सैकड़ों लोग अभी भी दबे हैं मलबे में Earthquake : तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप से अब तक […]
bche

यह भी पढ़े