हरेला पर्व पर उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला देहरादून में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
देहरादून/मुख्यधारा
हरेला पर्व के अवसर पर आज हिम फाउंडेशन द्वारा उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला देहरादून में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न फल प्रजाति एवं औषधि प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में कहा कि हरेला के अवसर पर जितना महत्व पौधारोपण का है, उससे कहीं अधिक आज के दिन रोपे गए पौधों का संरक्षण करने का है। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से आज के दिन लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डॉ. पंकज शर्मा (परिसर निदेशक), डॉ.नंद किशोर दधीच, डॉ.अंजना टैंक, डॉ.अखिल जैन, डॉ. वर्षा, डॉ.आशुतोष चौहान, डॉ.ऋषि आर्य, डॉ.दीपक सेमवाल, चंदन सिंह, विवेक तिवारी, चन्द्र मोहन पैन्यूली एवं अशोक मकवाना (समाजिक कार्यकर्ता एवं श्रमिक नेता), राजेंद्र सेमवाल, जे.पी. यादव एवं हिम फाउंडेशन की ओर से संरक्षक संजय बहुगुणा, हिम फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय बहुगुणा, राष्ट्रीय रीजिनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, समाजिक रूप से अग्रसर भूमिका में रहने वाले गणेश जुयाल, बिष्ट जी, अवनी रावत व हिम फाउंडेशन से जुड़े अन्य सदस्य शामिल हुए।


