उत्तराखंड के मनोज पंत बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव

admin
h 1 15

उत्तराखंड के मनोज पंत बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्य सचिव

harish

डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला

पहाड़ के मेधावियों ने प्रतिभा के बलबूते पूरी दुनिया में डंका बजाया है। देश की प्रशासनिक, पुलिस सेवाओं में पहाड़ मूल के अफसरों की धाक रही है।बिहार कैडर के अफसर रहे विनोद पांडे, भैरब दत्त पांडे ढोलीगांव ओखलकांडा निवासी कमल पांडे देश के कैबिनेट सचिव, बीडी सनवाल व मुकुल सनवाल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, एनपी नवानी, रघुवर डंगवाल सहित अन्य दूसरे राज्यों में पुलिस व प्रशासनिक मुखिया रह चुके हैं। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल के पूर्व छात्र एवं 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मनोज पंत उत्तराखंड के निवासी हैं और उन्होंने अपनी शिक्षा डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल से प्राप्त की। उन्होंने साल 1990 में यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आईएएस प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें 1991 बैच के आईएएस अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया और पश्चिम बंगाल कैडर अलॉट किया गया। इस अवसर पर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि पहाड़ के मेधावियों ने अपनी प्रतिभा के बलबूते पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें : श्री बदरीनाथ धाम : श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही बदरीनाथ स्थित ब्रह्म कपाल में पितृ श्राद्ध को पहुंचे श्रद्धालु

उन्होंने कहा कि देश की प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में पहाड़ मूल के अधिकारियों की हमेशा से एक विशेष पहचान रही है। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पंत को उनके अनुभव और विशेषज्ञता के कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव बनना कुमाऊँ विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। बेरीनाग निवासी IAS मनोज पंत बनें बंगाल के मुख्य सचिव उत्तराखंड के रहने वाले आईएएस मनोज पंत की मुख्य सचिव पद पर तैनाती की खबर से राज्य में खुशी का माहौल है, राज्य के लोग इसे एक गौरव के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें खुद बधाईयां मिल रही हैं।मनोज पंत का एक लंबा समय नैनीताल में गुजरा है, उन्होंने नैनीताल से अपनी शुरुआती शिक्षा ग्रहण की है। हालांकि इसके बाद मनोज पंत ने जियोलॉजी में मास्टर करते हुए यूपीएससी परीक्षा पास कर लिया और आईएएस अधिकारी के रूप में बंगाल कैडर में विभिन्न पदों पर काम किया।

यह भी पढ़ें : केजरीवाल ने दिया इस्तीफा : आतिशी होंगी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री, स्वाति मालीवाल ने तंज कसते हुए कहा- राजधानी के लिए आज दुख का दिन

मनोज पंत वैसे तो विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी देख चुके हैं।लेकिन उन्हें विशेषतौर पर वित्त का जानकार माना जाता है।मुख्य सचिव मनोज पंत साल 2009 में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के भी निजी सचिव रहे हैं।करीब 2 साल तक इस पद पर रहने के बाद मनोज पंत ने वर्ल्ड बैंक वाशिंगटन में भी आर्थिक सलाहकार के रूप में काम किया। करीब 2 साल तक इस पद पर काम करते हुए उन्होंने भारत और पड़ोसी देशों से आर्थिक मामलों को करीब से देखा। खास बात यह है कि मनोज पंत भारत सरकार में भी सचिव पद पर सूचीबद्ध किए गए, जिस पर काम करने के लिए उनके पास विकल्प मौजूद था, लेकिन राज्य सरकार उनका उपयोग पश्चिम बंगाल में करना चाहती थी।आईएएस अधिकारी मनोज पंत के पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव बनने पर उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है। मनोज पंत ने अपनी शुरुआती शिक्षा उत्तराखंड से की
है। इसके बाद वो शैक्षणिक कार्यों के लिए राज्य से बाहर चले गए।

यह भी पढ़ें : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में स्वच्छता मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 295 लोगों ने कराई जांच

मनोज पंत को पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव की जिम्मेदारी ऐसे समय पर मिली है, जब कई ज्वलंत मुद्दे पश्चिम बंगाल सरकार के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ऐसे में मनोज पंत के लिए इस पद पर काम करना चुनौती भरा होगा। 2009 में आईएएस मनोज पंत को केंद्रीय वित्त मंत्री का निजी सचिव बनाया गया था।2011 में उन्होंने वॉशिंगटन में विश्व बैंक मुख्यालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर काम किया था। फिर साल 2014 में पश्चिम बंगाल लौटकर जैव प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर थे।वह करीब २ साल तक वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव भी रहे। 30अगस्त (शुक्रवार) को उन्हें सिंचाई विभाग के सचिव का पदभार सौंपा गया था और 31 अगस्त (शनिवार) को मुख्य सचिव बना दिया गया। मनोज पंत की नियुक्ति से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और पूर्व छात्रों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें : पहले समय में दुल्हन इस पौधे के पत्तियों से रचा करती थी मेहंदी : डॉ. सोनी

विश्वविद्यालय के अन्य पूर्व छात्रों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनके इस नए पद पर कामयाबी की उम्मीद जताई है। मुख्य सचिव के तौर पर गोपालिका का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो गया था। मनोज पंत ऐसे समय में राज्य के मुख्य सचिव का पद संभाल रहे हैं, जब राज्य सामाजिक अशांति से गुजर रहा है। उनका प्रभाव राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भी महसूस किया जाता रहा है। प्रशासन के में कई लोगों का मानना ​​है कि इस समय मनोज के लिए इस स्थिति से निपटना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस लेख में लेखक ने अपने निजी विचार व्यक्त किए हैं।)लेखक दून विश्वविद्यालय कार्यरत हैं)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

येलो अलर्ट : उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड

येलो अलर्ट : उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, देहरादून समेत पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड मुख्यधारा डेस्क पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड में बादलों ने खूब भिगोया है। दो दिनों तक राजधानी देहरादून में मौसम […]
u 1 2

यह भी पढ़े