government_banner_ad रुद्रनाथ दर्शन के दौरान लापता हुए नोएडा निवासी व्यक्ति का वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज के नेतृत्व में सकुशल रेस्क्यू - Mukhyadhara

रुद्रनाथ दर्शन के दौरान लापता हुए नोएडा निवासी व्यक्ति का वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज के नेतृत्व में सकुशल रेस्क्यू

admin
r 1 7

रुद्रनाथ दर्शन के दौरान लापता हुए नोएडा निवासी व्यक्ति का वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज के नेतृत्व में सकुशल रेस्क्यू

गोपेश्वर/मुख्यधारा

दिनांक 03 अक्टूबर 2024 को सायं 9:00 बजे लगभग सूचना प्राप्त हुई कि 49 व्यक्तियों का एक दल चतुर्थ केदार रुद्रनाथ दर्शन हेतु 01/10/2024 को गये थे। 03/10/2024 को वापस आते समय उनमें से एक व्यक्ति आकाश गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी नोयडा दल के साथ वापस नहीं पहुंचे।

r 1 8

 

सूचना प्राप्त होते ही उप वन संरक्षक केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर तरुण एस. IFS के निर्देशन में प्रदीप कुमार गौड़ वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज के द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति की खोजबीन हेतु टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा 03/10/2024 को रात्रि 10:00 बजे से खोजबीन करना प्रारम्भ कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : 9 दिन माता को समर्पित : शारदीय नवरात्रि शुरू, आज घट स्थापना करने के लिए दो शुभ मुहूर्त, पंचमहायोग भी बना, पहले दिन माता शैलपुत्री की होती उपासना

टीम द्वारा मोली खर्क ल्वींटी खर्क एवं कलचांद के जंगलों में रात भर खोजबीन की गई तथा 04/10/2024 को काफी खोजबीन करने के बाद उक्त व्यक्ति पुग खर्क के नीचे खाई में गिरा हुआ मिला, जिसका SDRF, पुलिस विभाग तथा ग्राम सगर के ग्रामीणों के सहयोग से सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित उनकी टीम के सपुर्द किया गया। उक्त व्यक्ति की स्थिति सही है, किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।

गोपेश्वर रेंज की टीम में पृथ्वी सिंह नेगी, वन दरोगा, अनूप कुमार वन दरोगा, सुभाष तिवारी, वन आरक्षी, चन्द्रमोहन रावत, वन आरक्षी तथा आलोक सिंह वन आरक्षी सम्मिलित थे।

यह भी पढ़ें : चमोली के कोलपुड़ी गांव निवासी शहीद नारायण सिंह का उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में अब पूर्णकालिक डीजीपी बनेंगे, अभिनव कुमार को मिलेगी नई जिम्मेदारी, ये ऑफिसर नए पुलिस मुखिया के रूप में आगे

उत्तराखंड में अब पूर्णकालिक डीजीपी बनेंगे, अभिनव कुमार को मिलेगी नई जिम्मेदारी, ये ऑफिसर नए पुलिस मुखिया के रूप में आगे शंभू नाथ गौतम अब राज्य सरकारों के पुलिस महानिदेशक, डायरेक्टर जनरल पुलिस (डीजीपी) की नियुक्ति में नियम के विरुद्ध […]
s 1 4

यह भी पढ़े